विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

सलमान ने इस मामले में आमिर, शाहरुख और अक्षय को पीछे छोड़ा

सलमान खान अब कुछ ऐसा बड़ा करने जा रहे हैं जिससे उनके फैन्स को एंटरटेनमेंट की जबरदस्त खुराक मिलेगी

सलमान ने इस मामले में आमिर, शाहरुख और अक्षय को पीछे छोड़ा
सलमान खान
  • 'रेस-3' में नजर आएंगे सलमान खान
  • रेमो डी'सूजा कर रहे हैं फिल्म को डायरेक्ट
  • अभी हीरोइन होनी है फाइनल
नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों ‘टाइगर जिंदा है’ कि शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स अबू धाबी में शूट हो रहा है. लेकिन इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर खबरें आने लग गई हैं. खबर है कि वे ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ‘रेस-3’ की शूटिंग शुरू करेंगे. रेस सीरीज हमेशा से अपने एक्शन और जबरदस्त कहानी के लिए पहचानी जाती रही है. इस बार फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. उनका इरादा इसे 3डी फॉरमेट में शूट करने का है. यानी 3डी फिल्म के मामले में सलमान बाकी सितारों से बाजी मार गए हैं क्योकि अभी तक शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार ने कोई भी 3डी फिल्म नहीं की है. 

यह भी पढ़ें: Forbes: टॉप-10 लिस्ट से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस बनीं ये...

यही नहीं रेस-3 के बारे में कई खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्तूबर से शुरू करने की बात कही जा रही है. फिल्म को रेमो डी’सूजा डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि रेमो को सलमान के साथ 'गो डैडी' शूट करनी थी. लेकिन सलमान ने रेस-3 को करने का फैसला लिया तो उन्होंने रेमो को ही फिल्म डायरेक्ट करने के लिए कहा.

Video: सलमान खान का बयान: पाकिस्तानी कलाकार आतंकवादी नहीं हैं


बतौर हीरोइन जैक्लिन फर्नांडिस का नाम सामने आ रहा है. हालांकि किसी बात की पुष्टि नहीं सकी है. सलमान खान की ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस पर फ्यूज होने के बाद रेस-3 वाकई उम्मीद जगाती है कि सलमान अपने पुराने अवतार में अपने फैन्स को एंटरटेन कर पाएंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Race-3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com