विज्ञापन

दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, रामायण-महाभारत के बाद हुआ रिलीज, 4 साल रहा नंबर-1

रामायम और महाभारत जैसे हिट टीवी शो देकर इतिहास रचने वाले चैनल दूरदर्शन को इन सक्सेसफुल शो के बाद एक धार्मिक शो चलाने से डर लग गया था. उन्होंने इस शो को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि टीआरपी गिर जाएगी लेकिन बाद में गलती का अहसास हुआ.

दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, रामायण-महाभारत के बाद हुआ रिलीज, 4 साल रहा नंबर-1
दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, टीआरपी गिरने का था डर
Social Media
नई दिल्ली:

आज से करीब 30-40 साल पहले की बात है. छोटे पर्दे और मनोरंजन का दूसरा नाम होता था दूरदर्शन. हर फिल्ममेकर की ख्वाहिश होती थी कि उनका शो डीडी पर आए. रामानंद सागर, जिन्होंने ‘रामायण' से पूरा देश को एक डोर में बांध दिया था. ऐसा शो बनाया जिसका आज तक कोई तोड़ नहीं आया. बीआर चोपड़ा महाभारत लेकर आए वो भी इतिहास रच गया. इन दोनों ही धार्मिक शो को दूरदर्शन पर दर्शकों का खूब प्यार मिला. लेकिन जब रामानंद सागर ने एक और धार्मिक शो के साथ वापसी करने की सोची तो डीडी ने साफ इंकार कर दिया.

दरअसल दूसरी बार रामानंग सागर 'श्री कृष्ण' भगवान की कथाएं लेकर आए थे. लेकिन दूरदर्शन ने इस शो को चलाने से मना कर दिया. चैनल का कहना था कि लगातार धार्मिक शो दिखाने से दर्शक ऊब जाएंगे और टीआरपी गिर जाएगी. रामानंद सागर को चैनल की ये बात बहुत बुरी लगी. इसके बाद उन्होंने अपना शो वीडियो कैसेट के जरिए रिलीज करने का फैसला लिया. इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउस भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाने लगे. इसी बीच दूरदर्शन को अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने रामानंद सागर से फिर कॉन्टैक्ट किया और 1993 में "श्री कृष्ण" को हरी झंडी दे दी.

ये शो भी डीडी नेशनल का ऐतिहासिक शो साबित हुआ. 1993 से 1997 तक करीब चार साल तक यह शो डीडी नेशनल पर चला. 221 से ज्यादा एपिसोड आए और टीआरपी के मामले में यह नंबर वन बन गया. रामायण और महाभारत जैसे दिग्गज शोज को भी इसने लंबे समय तक चलने के मामले में पीछे छोड़ दिया. दूरदर्शन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि धार्मिक शो ही उनके चैनल की नैया पार कराने में सबसे ज्यादा कामयाब रहेंगे. 

श्री कृष्ण में कौन कौन थे लीड स्टार्स

इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. वहीं बाल कृष्ण का अवतार स्वप्निल जोशी के जरिए स्क्रीन पर पेश किया गया. इनके अलावा यशोदा का किरदार दामिनी कौशल ने निभाया था. विलास राज कृष्ण बने और रेशमा मोदी ने राधा रानी का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें: Netflix पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं साउथ की ये 7 फिल्में, एक बॉक्स ऑफिस थी फ्लॉप लेकिन OTT पर बनी नंबर-1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Shri Krishna 1993, Ramanand Sagar, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com