सिनेमा के खास पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA) का जल्द आगाज होने वाला है. इस बार आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी में हो रहा है. जहां बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्से लेने के लिए जा रही हैं. इसमें सलमान खान, नोरा फतेही, दिव्या खोसला कुमार, रितेश देशमुख और यो यो हनी सिंह सहित कई फिल्मी सितारे हिस्सा ले रहे हैं. गुरुवार को आईफा अवॉर्ड शुरू करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई. जिसमें इन सभी सितारों ने हिस्सा लिया है. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे संग काफी मस्ती भी की.
लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितेश देशमुख ने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी हैरान हो गए. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने आईफा अवॉर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान, नोरा फतेही, दिव्या खोसला कुमार, मनीष पॉल, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस दौरान मनीष पॉल सलमान खान के लिए कहते हैं कि भाईजान जब होते हैं तो काफी मजा आता है क्योंकि जब भाई होते हैं तो काफी मस्ती होती है. इसके बाद रितेश देशमुख मजाकिया अंदाज में सलमान खान को बात सुनाते हुए मनीष पॉल से कहते हैं. 'एक बात कहूं मनीष, तुम बहुत अच्छे होस्ट हो.' इसके बाद सलमान खान कुछ कहते है. उनकी बात सुनने के बाद रितेश देशमुख फिर से कहते हैं, 'मनीष आप अब तक के सबसे अच्छे होस्ट हैं.'
यह बात सुनने के बाद सलमान खान काफी हैरान हो जाते हैं. फिर रितेश देशमुख उनके पास आते हैं और कहते हैं, 'सॉरी में भूल गया था वो मैं अगली बार कहूंगा.' इसके बाद सलमान खान हंसते हुए कहते हैं, 'वो मैं भी भूल गया था कि मैं भी होस्ट करता हूं.' सोशल मीडिया पर सलमान खान और रितेश देशमुख का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं