विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर बोले- यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म...

सलमान खान (Salman Khan Instagram) की फिल्म 'तेरे नाम (Tere Naam)' का बन सकता है सीक्वल, फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने इंटरव्यू में कही ये बात.

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर बोले- यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म...
सलमान खान (Salman Khan) की 'तेरे नाम (Tere Naam)' का बनेगा सीक्वल
  • सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनेगा सीक्वल
  • फिल्म के डायरेक्टर ने कही ये बात
  • बोले- सलमान खान से बात होना बाकी है
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम (Tere Naam)' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म के बाद पूरे देश के युवा सलमान खान का हेयरस्टाइल भी कॉपी करते नजर आए थे. इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan Instagram) का स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म में सलमान खान जहां 'राधे मोहन' भी भूमिका निभाते नजर आए थे, वहीं, एक्ट्रेस भूमिका चावला 'निर्झरा' के किरदार में दिखी थीं. अब 'तेरे नाम (Tere Naam)' फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, खबरें हैं कि 'तेरे नाम' फिल्म का सीक्वल आ सकता है. 

'तेरे नाम (Tere Naam Film)' फिल्म के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके दिमाग में फिल्म के सीक्वल को लेकर कई सारी कहानियां हैं. बस एक बार सलमान खान से बात होना बाकी है. इंटरव्यू में सतीश कौशिक बोले, "पुरानी फिल्म में राधे मोहन के किरदार के पहलुओं पर कई तरह से फिल्म बनाई जा सकती है. अगर नई फिल्म बनने का प्लान आगे बढ़ता है तो यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म हुई थी."


बता दें, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं. सलमान खान (Salman Khan) ने भी बीते दिनों एक फोटो शेयर किया था, जो शूटिंग के दौरान का ही था. लॉकडाउन में सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे. हालांकि, शूटिंग के लिए वह वापस मुंबई पहुंच गए हैं. बता दें कि  फिल्म 'राधे' (Radhe) में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और प्रभुदेवा काम कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Film, Salman Khan Film Tere Naam, Tere Naam Fil Sequel, Salman Khan Instagram, Satish Kaushik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com