विज्ञापन

सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट? यहां बनेगा भाईजान का 6 मंजिला आशियाना, मां सलमा के नाम पर है जमीन

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स छोड़ेंगे सलमान खान? बांद्रा में समंदर किनारे बनेगा “भाईजान” का नया 6 मंजिला आशियाना!

सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट? यहां बनेगा भाईजान का 6 मंजिला आशियाना, मां सलमा के नाम पर है जमीन
सलमान खान मां सलमा के नाम की प्रॉपर्टी पर बनाएंगे घर

सलमान खान का मुंबई वाला गैलेक्सी अपार्टमेंट्स पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां उनके घर पर हमले की खबरें आई तो वहीं किसी के घुसपैठ की जानकारी मिली. लेकिन अब एक खबर आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. दरअसल, सलमान खान को नया घर बनाने की मंजूरी मिल गई है, जो उनकी मां सलमा खान के नाम पर है. कहा जा रहा है कि समंदर किनारे जमीन पर 6 मंजिला इमारत बनाने की तैयारी की जाएगी. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर.

MCZMA से मिली नए घर के लिए मंजूरी

NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बांद्रा में अपने परिवार के लिए समंदर किनारे एक नया 6 मंजिला घर बनाने जा रहे हैं. MCZMA ने समंदर किनारे 6 मंजिला इमारत बनाने की इजाजत दे दी है. महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण MCZMA ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी दे दी थी. 

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक का 90s का सुपरहिट गाना, उर्मिला मातोंडकर ने था ठुकराया, राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर हुआ तैयार

कहां बनेगा सलमान खान का नया आशियाना

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' से कुछ ही दूरी पर है. MCZMA के सूत्रों के मुताबिक, यह घर सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर दर्ज प्लॉट पर बनाया जाएगा. यहां पहले 1956 से पूर्व का बना एक दो मंजिला मकान था, जिसे जर्जर हालत के चलते गिरा दिया गया था. 

सलमान खान का 6 मंजिला इमारत घर बनेगा

जैसा कि सब जानते हैं सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं. जबकि नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और 6 मंजिलें होंगी. इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा और इसे Sach Developers द्वारा बनाया जाएगा. BMC ने अक्टूबर 2025 में ही इसके लिए प्राथमिक अनुमति IOD जारी कर दी थी. पर्यावरण का ध्यान रखते हुए निर्माण के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, आस-पास के इलाके में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे. 

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हो चुकी है फायरिंग

बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर की गई फायरिंग के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है. मुख्य सड़क से दूर एक शांत गली में बनने वाला यह नया घर सलमान और उनके परिवार को पहले से अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान करेगा. 

ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर बनकर 16 साल बाद कमबैक, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में आए डॉक्टर अरमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Galaxy Apartment, Bollywood, Salma Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com