विज्ञापन

सावन की बारिश भी लगेगी खौफनाक जब देख लेंगे Netflix की ये टॉप ट्रेंडिंग फिल्म, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म के बाद सुई सी चुभेंगी बूंदें

Netflix की यह साइंस थ्रिलर ट्रेंडिंग फिल्म सिर्फ 1 घंटे 50 मिनट में ऐसा खौफ पैदा करती है कि सावन की बारिश भी डरावनी लगने लगती है. थ्रिल और सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखती है और ये नहीं पता लगने देती की आखिर ये सब हुआ क्या है.

सावन की बारिश भी लगेगी खौफनाक जब देख लेंगे Netflix की ये टॉप ट्रेंडिंग फिल्म, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म के बाद सुई सी चुभेंगी बूंदें
Netflix की ये फिल्म देखकर बारिश वाली रातों में नहीं आएगी नींद
नई दिल्ली:

अगर आपको साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आपके वीकेंड को परफेक्ट बनाने के लिए नेटफ्लिकस पर एक फिल्म आई है, जो आपके होश उड़ा देगी. नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को फिल्म आई 'द लास्ट हाउस', जिसने 24 घंटों से भी कम समय में ट्रेंड करने लगी. इस सीरीज में आपको एक अलग कॉन्सेप्ट की वजह से लोगों का ध्यान खींचा है. फिल्म की कहानी एक मैसेज भी देती है. लुई लेटेरियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ग्रेटा ली और वैगनर मौरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने ही घर में फंस जाता है. 

क्या है 'द लास्ट हाउस' की कहानी ?

द लास्ट हाउस 2026 में बनी एक साइंस फिक्शन हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक परिवार के चार लोग अपने ही घर में बंद हो जाते हैं. सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा शहर ही घर के अंदर बंद हो जाता है. इसकी वजह किसी को समझ नहीं आती है. परिवार में मां-बाप और उनके दो बच्चे होते हैं. बारिश उनके घर को जेल में बदल देती है. घर का दरवाजा तो छोड़ो, घर खिड़कियां तक नहीं खुलती हैं और न ही टूटती हैं, फोन और इंटरनेट सब काम करना बंद कर देते हैं और बाहरी दुनिया से किसी भी तरह को कोई कॉनटेक्ट नहीं हो पाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की सबसे बड़ी मिस्ट्री है वो एक अजीब बारिश जो लोगों को घर में कैद करती है. बारिश के दौरान वहां पर अजीबोगरीब जीव प्रकट होते हैं. तब उस परिवार को पता लगता है कि ये कुछ ऐसा नहीं है जो कुछ दिनो में ठीक हो जाएगा, बल्कि जो भी हो रहा है वो उनकी सोच से कहीं ज्यादा खतरनाक और रहस्यमय है.

ये भी पढ़ें: 29 साल पहले आई 3 घंटे 14 मिनट की फिल्म, मर गया हीरो, कांपती रह गई हीरोइन, अधूरी मोहब्बत की मिसाल है ये गाना

जिसके बाद वो अपने जीने के लिए चीजों को अरेंज करते हैं. पूरा परिवार जिंदा रहने के लिए मिलकर काम करता है. साथ ही उन जीवों को समझने की कोशिश करता है जिसने उन्हें फंसा रखा है. द लास्ट हाउस में ग्रेटा ली ने ऐन और वैगनर मौरा ने जेसन का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर तरह की कोशिश करने वाले माता-पिता हैं. 

फिल्म की IMDB रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग

इस फिल्म का डायरेक्शन फ्रांसीसी मूवी मेकर लुई लेटेरियर ने किया है, जिनकी फिल्मों में द इनक्रेडिबल हल्क, नाउ यू सी मी और फास्ट एक्स शामिल हैं. फिल्म की कहानी मैथ्यू रॉबिन्सन ने लिखी है, जो लव एंड मॉन्स्टर्स, डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ गोल्ड और द इन्वेंशन ऑफ लाइंग के लिए जाने जाते हैं. 1 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म को IMDB पर 5.6 रेटिंग मिली है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से 'द लास्ट हाउस' ट्रेंड कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment, Horror Movies, Netflix, Netflix Horror Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com