विज्ञापन

करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर बनकर 16 साल बाद कमबैक, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में दिखे तो फैंस बोले- जबरदस्त

एक्टर करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर अवतार 16 साल बाद नजर आया है. वहीं प्राइम वीडियो के नंबर वन ट्रेंडिंग शो ग्राम चिकित्सालय के प्रोमो में उनकी एक झलक ने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है. 

करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर बनकर 16 साल बाद कमबैक, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में दिखे तो फैंस बोले- जबरदस्त
प्राइम वीडियो की ग्राम चिकित्सालय 2 के प्रोमो में दिखे करण सिंह ग्रोवर
नई दिल्ली:

करण सिंह ग्रोवर भले ही बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन 16 साल पहले वह टीवी के डॉक्टर अरमान के नाम से जाने जाते थे, जिन्हें दिल मिल गए में खूब पसंद किया गया था. लेकिन अब हाल ही में उनके आइकॉनिक किरदार की वापसी होते हुए नजर आई, जिसने फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर दिया. दरअसल, प्राइम वीडियो पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 के प्रोमो में करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर अवतार देखने को मिला, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया. 

ग्राम चिकित्सालय 2 के प्रोमो में करण सिंह ग्रोवर

ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज कर दिया गया है, जिसके चलते प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो शेयर किया गया. वीडियो में पिंक कलर की शर्ट के ऊपर स्टेथोस्कोप लगाए हुए करण सिंह ग्रोवर नजर आते हैं और डॉक्टर प्रभात और डॉक्टर गार्गी के साथ मरीज का अपने अंदाज में इलाज करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद वह 2 मिनट में इलाज के बाद मरीज को घर भेज देते हैं, जिसे देखकर डॉक्टर प्रभास पूछते हैं, डॉक्टर साहब आपका भटकंडी में आने का इरादा है क्या? इस पर वह स्माइल करते हुए कहते हैं, नहीं डॉक्टर साहब मैं सिर्फ दिल में आता हूं भटकंडी में नहीं. 

ये भी पढे़ं- क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी ने किसका किया खून, जिसके लिए जेल में बिताए 10 साल, मिहिर ने छोड़ा साथ?

फैंस को याद आई डॉक्टर अरमान की याद

करण सिंह ग्रोवर का डॉक्टर अवतार देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरे दिल की धड़कन आपको देखकर वाइल्ड हो गई है. दूसरे यूजर ने लिखा, डॉक्टर अरमान मलिक इज बैक. तीसरे यूजर ने लिखा, द हार्थ्रोब डॉक्टर ऑन स्क्रीन वापस आ गया है. चौथे यूजर ने लिखा, जैसे ही मैंने आपको फिर से डॉक्टर के रूप में देखा, डॉक्टर अरमान से जुड़ी सारी यादें ताजा हो गईं करण सिंह ग्रोवर. आपका आकर्षण, आपकी मुस्कान और आपका जादू आज भी वैसा ही है. आपको फिर से डॉक्टर के रूप में देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं. ऐसे ही चमकते रहिए.

ग्राम चिकित्सालय बनी प्राइम वीडियो पर नंबर वन

प्राइम वीडियो पर टीवीएफ की सीरीज ग्राम चिकित्सालय का पहला सीजन 9 मई 2025 में आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं हाल ही में इसका दूसरा सीजन रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. इसके साथ ही यह अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर वन सीरीज पर ट्रैंड कर रही है. शो की कहानी डॉक्टर प्रभात सिन्हा (अमोल पराशर), झोलाछाप डॉक्टर (विनय पाठक) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- हैरी पॉटर हिंदी की आवाज थी ये टीवी एक्ट्रेस, 26 साल बाद खुलासा, तीन किरदारों की अकेले ही निकाली आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Singh Grover, Prime Video, Gram Chikitsalay 2, Tv News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com