विज्ञापन

दो टांग पर खड़ा हो गया था 2000 किलो का हाथी, राजेश खन्ना के 55 साल पुराने गाने में पेट की खातिर खूब दिखाए करतब, आज भी है इंस्पायरिंग सॉन्ग

हम आपको 55 साल पुरानी जिस फिल्म और उसके गाने के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी रिलीज के बाद जब एक्ट्रेस की बेटी ने वह फिल्म देखी तो उसने अपनी मां से बात करनी बंद कर दी थी.

दो टांग पर खड़ा हो गया था 2000 किलो का हाथी, राजेश खन्ना के 55 साल पुराने गाने में पेट की खातिर खूब दिखाए करतब, आज भी है इंस्पायरिंग सॉन्ग
राजेश खन्ना का गाना आज भी बैठता है सटीक
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में हमने कई तरह के गाने देखे हैं. कहीं हीरो हीरोइन का महिमामंडन होता है. कहीं रोमांस की बातें, कहीं विलेन का ऑरा सेट करने के लिए गाना बनाया गया तो कभी सोशल मैसेज से लैस गाने. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दिखाई गई है पापी पेट की मशक्कत दिखाई गई है. इस पापी पेट के लिए मशक्कत केवल इंसान ही नहीं बल्कि धरती के सबसे भारी जीव में से एक हाथी भी करता नजर आ रहा है.

रस्सी पर चलते राजेश खन्ना के करतब

राजेश खन्ना ने साल 1971 में आई फिल्म 'हाथी मेरा साथी' में हाथियों के साथ खूब यारी जमाई थी. फिल्म में वे गुजारा चलाने के लिए गलियों और नुक्कड़ में हाथियों के साथ सर्कस किया करते थे. ऐसे में हाथी उनका सबसे बड़ा सहारा बनते हैं. 'दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे' गाने में आप देखेंगे कि राजेश खन्ना पैसा कमाने के लिए जब कर्तब करने उतरते हैं रस्सी पर तक चलते हैं. राजेश खन्ना तो छोड़िए हाथियों ने भी करतब दिखाने में कोई असर नहीं छोड़ी. करीब दो-दो हजार किलो के हाथी एक के ऊपर चढ़ते, दो टांग पर चलते, यहां तक कि साइकिल भी चलाते नजर आ रहे हैं.

क्या संदेश देता है 'हाथी मेरे साथी' का ये गाना?

सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'हाथी मेरे साथी' (1971) के इस इंस्पायरिंग और सदाबहार गाने को लीजेंड्री सिंगर किशोर कुमार ने गाया था. यह गाना कड़ी मेहनत, ईमानदारी और आत्म-सम्मान का एक मजबूत संदेश देता है जो आज के हालात में भी फिट बैठता है. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं इसे कम्पोज किया लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. इस गाने की खासियत है इसके दमदार बोल जो एक मैसेज देते हैं और जिंदगी की सच्चाई से रूबरू करवाते हैं. सुपरस्टार राजेश खन्ना और तनुजा पर फिल्माया गया यह गाना क्लासिक हिंदी सिनेमा की फीलिंग और सोशल मैसेज लेकर आता है.

राजेश खन्ना की हिट फिल्म थी 'हाथी मेरा साथी'

राजेश खन्ना और तनुजा के लीड रोल वाली ये फिल्म उस साल यानी कि 1971 की हिट फिल्मों में से एक थी. इसे राजेश खन्ना की 1969 और 1971 के बीच की 17 लगातार हिट फिल्मों में गिना जाता है. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी. यह फिल्म सोवियत संघ में एक विदेशी ब्लॉकबस्टर थी मतलब की विदेशी फिल्म जिसने सोवियत संघ में जबरदस्त बिजनेस किया था.

हाथी मेरा साथी देखने के बाद काजोल ने नहीं की थी मां तनुजा से बात

एक इंटरव्यू में तनुजा ने कहा, "मैंने बच्चों को यह फिल्म तब दिखाई जब काजोल छह साल की और तनीषा लगभग तीन साल की थी. इस फिल्म को देखने के बाद दो हफ्तों तक काजोल ने मुझसे बात नहीं की!! उनका कहना था "मम्मी, आपने हाथी को मार डाला! आपकी वजह से उसे मरना पड़ा!" काजोल चिल्लाई! "और तनीषा भी नाराज थी!"

यह भी पढ़ें: पैपराजी के सामने पोज कर रही थी 'गरम मसाला' फिल्म की एक्ट्रेस, फैन ने जबरदस्ती आकर होठों पर कर लिया किस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Khanna, Rajesh Khanna Songs, Entertainment, Tanuja, Rajesh Khanna Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com