लोकेश कनगराज की बतौर एक्टर डेब्यू फिलम 'DC' 7 अगस्त को बॉक्स ऑफि पर रिलीज हुई. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म डीसी ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. पहले दिन के मुकाबले फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में इजाफा हुआ है. सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, 'DC' ने भारत में दूसरे दिन 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा फिल्म की ओपनिंग डे की 4.40 करोड़ रुपये की कमाई से 52.3 प्रतिशत ज्यादा है.
आइए जानते हैं लोकेश कनगराज की फिल्म ने दो दिन में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.
'डीसी' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (DC Box Office Collection Day 2)
सैकनिल्क के मुताबिक, 'DC' ने दूसरे दिन की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. भारत में फिल्म की कमाई को देखें तो दूसरे दिन इसमें अच्छा उछाल देखने को मिला. शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 5.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 8.07 करोड़ रुपये पहुंच गई. इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 13.11 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के 4.40 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 59.1 प्रतिशत ज्यादा है. यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी से साफ पता चलता है कि दूसरे दिन दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई. पहले दिन तमिल वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 45.57 प्रतिशत थी, जो दूसरे दिन बढ़कर 63.33 प्रतिशत पहुंच गई. शनिवार को दोपहर और रात के शो में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली. खासतौर पर रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 80.38 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो फिल्म के लिए बेहद अच्छा संकेत है.
फिल्म की कमाई अलग-अलग राज्यों में भी अच्छी रही है. शनिवार को तमिलनाडु सबसे आगे रहा, जहां फिल्म ने 2.37 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके अलावा, भारत के दूसरे हिस्सों से फिल्म ने 70 लाख रुपये की कमाई की, जो किसी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म के शुरुआती दिनों के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन माना जा सकता है. देशभर से मिले इस मजबूत रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 11.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने लगभग 18 करोड़ की कमाई की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं