विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

जब सलमान-ऐश्वर्या की इस परफॉरमेंस में भर-भरकर दिखा था प्यार, देखने वाले रह गए थे हैरान, वायरल हुआ ये VIDEO

सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों किसी अवार्ड फंक्शन में स्टेज परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं. सालों पुराना यह वीडियो एक बार फिर वायरल होने लगा है.

जब सलमान-ऐश्वर्या की इस परफॉरमेंस में भर-भरकर दिखा था प्यार, देखने वाले रह गए थे हैरान, वायरल हुआ ये VIDEO
सलमान-ऐश्वर्या का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अगर बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी की बात की जाए तो उसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी का नाम जरूर आएगा. एक समय ये दोनों बॉलीवुड के सबसे हिट कपल हुआ करते थे. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी. इस फिल्म के बाद दोनों रिश्ते में आए थे. दोनों की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया. ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट के आरोप लगाए. हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं. 

सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों किसी अवार्ड फंक्शन में स्टेज परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं. सालों पुराना यह वीडियो एक बार फिर वायरल होने लगा है. इस वीडियो में आप सलमान और ऐश्वर्या को अपनी सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गानों पर परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं. दोनों इस वीडियो में जबरदस्त एनर्जी के साथ परफॉर्म करते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी नजर आ रही हैं.

इस वीडियो पर लोगों की भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'अगर सलमान ऐश्वर्या की शादी होती तो ये बेस्ट कपल होता'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'इन दोनों में यकीनन कुछ अलग है, इन्हें शादी कर लेनी चाहिए थी'. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'सच्चे प्रेमी कभी नहीं मिलते. यही सच्चाई है'. 

 ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Aishwarya Rai, Salman Aishwarya Video, Salman Aishwarya Dance Video, Salman Aishwarya Dance Performance, Salman Aishwarya Throwback Video, Salman Aishwarya Viral Video, Salman Aishwarya Dance Performance Video, Salman Aishwarya Breakup, Salman Aishwarya Love Story, Hum Dil De Chuke Sanam, Salman Aishwarya Facts, Salman Aishwarya News, Salman Aishwarya Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com