विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

सैफ अली खान व उनकी बेटी सारा अली खान को लेकर ये क्या कह गईं करीना कपूर, देखें Video

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

Also Read in
सैफ अली खान व उनकी बेटी सारा अली खान को लेकर ये क्या कह गईं करीना कपूर, देखें Video
सैफ अली खान और सारा अली खान के इंटरव्यू पर करीना कपूर का रिएक्शन
  • सैफ-सारा के इंटरव्यू पर आए रिएक्शन
  • करीना कपूर ने भी कही ये बात
  • केदारनाथ में डेब्यू करेंगी सारा अली खान
नई दिल्ली: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. सारा की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लीड रोल में होंगी. फिलहाल उन्होंने अपना पहला टीवी इंटरव्यू मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में अपने पिता सैफ अली खान के साथ दिया. इस दौरान दोनों ने करण जौहर के साथ खूब मस्ती की और कई ऐसे सवाल जवाब हुए, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहेगा. इस इंटरव्यू पर सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का रिएक्शन आ चुका है.

Bigg Boss 12: बिग बॉस में राहुल सुचांती ने श्रीसंत से की बेहूदगी, पिटाई करने पर उतारू हुए पूर्व क्रिकेटर

करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक इंवेट के दौरान मीडिया के सामने मौजूद थीं, जहां उनसे किसी मीडियापर्सन ने सैफ अली खान और सारा अली खान के टीवी इंटरव्यू के बारे में पूछा. इस बारे में उन्हें काफी अच्छे तरीके से जवाब दिया. करीना ने कहा, 'फिलहाल मैं इस बारे यही कहना चाहूंगी कि यह बेस्ट एपिसोड रहा, क्योंकि जो गेस्ट थे सारा और सैफ का कॉम्बिनेशन... वह दोनों ब्यूटी और ब्रेन का था! जो इस इंडस्ट्री का सबसे रेयर कॉम्बिनेशन हैं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BIGGBOSS12 (@biggbossjaasoos) on


Video: सपना चौधरी ने आगरा में मचाया कोहराम, बोलीं- छोरी मैं हूं बड़ी बिंदास...

बता दें, इससे पहले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. जैसे ही यह बात कार्तिक के कानों तक पहुंचीं, उनकी मुस्कुराहट थी कि थमने का नाम ही नहीं ले रही थी. लॉक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान जब कार्तिक से सारा अली खान के खुलासे पर सवाल पूछा गया तो कार्तिक शरमा गए और कहने लगे कि इस सवाल का क्या जवाब दूं समझ नहीं आता.

आम्रपाली दुबे अब ठुमकों से ही नहीं अपनी आवाज से भी करेंगी घायल, 'पगला दीवाना' के Video ने उड़ाया गरदा

सारा जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं. कॉफी विद करण में सारा अपने पिता और अभिनेता सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं, यहां एक्ट्रेस ने बताया था कि वह रणबीर कपूर से शादी और कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com