विज्ञापन

400 साल पुरानी कहानी पर बनी थी 20 साल पहले आई ये फिल्म, नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर तक में बजा डंका

फिल्म में अजय देवगन ने ओमकारा शुक्ला, करीना कपूर ने डॉली मिश्रा, सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी, विवेक ओबेरॉय ने केसू फिरंगी, कोंकणा सेन शर्मा ने इंदु और बिपाशा बसु ने बिल्लो का किरदार निभाया. खासकर लंगड़ा त्यागी के रोल में सैफ अली खान की एक्टिंग की आज भी मिसाल दी जाती है.

400 साल पुरानी कहानी पर बनी थी 20 साल पहले आई ये फिल्म, नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर तक में बजा डंका
20 साल पहले आई इस फिल्म में थे कई स्टार, 400 साल पुरानी कहानी पर थी बेस्ड
Social Media
नई दिल्ली:

कई बार कोई फिल्म देखते हुए लगता है कि इसकी कहानी कितनी अलग और दमदार है, लेकिन जब बाद में पता चलता है कि ये कहानी आज की नहीं, बल्कि करीब 400 साल पहले लिखी गई थी. तो हैरानी होना तय है. बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म ने रिलीज के साथ दर्शकों को अपने देसी अंदाज, दमदार डायलॉग्स और शानदार किरदारों का दीवाना बना दिया था. खास बात ये रही कि मेकर्स ने सदियों पुरानी कहानी को इतने नए तरीके से पेश किया कि ज्यादातर लोगों उसके फैन बन गए

'ओथेलो' को बनाया 'ओमकारा'

हम बात कर रहे हैं साल 2006 में रिलीज हुई 'ओमकारा' की. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म को लेजेंडरी राइटर विलियम शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'ओथेलो' से इंस्पायर होकर बनाया था. हालांकि उन्होंने सिर्फ कहानी नहीं उठाई, बल्कि उसे पूरी तरह देसी रंग में ढाल दिया. फिल्म का बैकड्रॉप उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के राजनीतिक और अपराध की दुनिया पर रखा गया. जिससे ये कहानी बिल्कुल देसी और असल महसूस होती है.  फिल्म में अजय देवगन ने ओमकारा शुक्ला, करीना कपूर ने डॉली मिश्रा, सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी, विवेक ओबेरॉय ने केसू फिरंगी, कोंकणा सेन शर्मा ने इंदु और बिपाशा बसु ने बिल्लो का किरदार निभाया. खासकर लंगड़ा त्यागी के रोल में सैफ अली खान की एक्टिंग की आज भी मिसाल दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 'लापता लेडीज' के 'छोटू' का रोते हुए वीडियो वायरल, फीस मांगने पर डायरेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी

19 फिल्मफेयर नॉमिनेशन, 9 अवॉर्ड और इंटरनेशनल पहचान

28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई 'ओमकारा' को क्रिटिक्स ने शानदार फिल्म बताया. विशाल भारद्वाज के निर्देशन, दमदार स्क्रीनप्ले, देसी भाषा वाले डायलोग, म्यूजिक और आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे थे, जबकि संगीत भी विशाल भारद्वाज ने ही दिया था. फिल्म ने 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीन अवॉर्ड जीते, जिनमें कोंकणा सेन शर्मा को बेस्ट सपोर्टिंग रोल का सम्मान मिला. वहीं 52वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इसे 19 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले और फिल्म ने 9 अवॉर्ड अपने नाम किए. सैफ अली खान को बेस्ट विलेन और करीना कपूर को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इतना ही नहीं, 'ओमकारा' को 2006 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के Marché du Film सेक्शन में भी दिखाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omkara, Saif Ali Khan, Omkara Budget, Omkara Cast, Omkara Fame Director
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com