'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्म और सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुके सतेंद्र सोनी का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह काफी परेशान और रोते हुए दिख रहे हैं. वायरल वीडियो देख कर फैंस उनके लिए चिंतित होने लगे. दरअसल, हाल ही में सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मैहर पहुंचे थे, जिसके लिए डायरेक्टर ने उन्हें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था. 8 दिन की शूटिंग के बाद डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फीस मांगने पर सेट से निकाल दियाय यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. परेशान सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई.
मिर्जापुर, भगवान भरोसे, लापता लेडीज और बवाल में ऐक्टिंग से कर चुके सत्येंद्र सैनी जी का पैसा डायरेक्टर ने मार लिया है। pic.twitter.com/6MykthGPm2
— खुरपेंच (@khurpenchh) June 27, 2026
यह भी पढ़ें- काला हिरण में सलमान खान का इस एक्टर ने ठुकराया था रोल, कहा- यह सुपरस्टार के खिलाफ प्रोपेगंडा
सतेंद्र सोनी ने मांगी मदद
सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं- 'हैलो, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और मैं एक एक्टर हूं. मैं मैहर एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था. इस फिल्म का नाम 'पेड पालकी' है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. हमारी बात हुई थी, उन्होंने हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था. यह कहते हुए कि बाकी डायरेक्ट शूट पेमेंट करेंगे. हमारी 8 दिन की शूटिंग हो चुकी है, जब हमने इनसे फीस मांगी तो इन्होंने हमारा पैकअप कर दिया और कहा कि तुम लोग हमें होटल में नहीं दिखने चाहिए. तुम्हारा पैकअप है और फिर हमें मारने की धमकी भी दी.' इतना कहने के बाद सतेंद्र रोने लगे.
यह भी पढ़ें- तब्बू से नेशनल अवॉर्ड हारने पर बोलीं सोनाली कुलकर्णी, 'मैंने गुस्से और जलन में देखी उनकी फिल्म'
मुंबई पहुंचे सत्येंद्र सोनी
इस पूरे मामले के बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर किया. नए वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अब मुंबई पहुंच चुके हैं. सत्येंद्र सोनी ने कहा, 'हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं बहुत बहुत धन्यवाद मैहर.' एक्टर ने उन लोगों को भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने उन्हें मुंबई पहुंचने में मदद की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं