विज्ञापन

दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो आज से 69 साल पहले आया था और अमर हो गया. इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने दमदार अदाकारी ने खूब तारीफ बटोरी.

दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर
देशभक्ति का वो गीत, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार दिलीप कुमार नजर आए
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें जब भी सुना जाए वो दिलों में देशभक्ति की अलख जगाते हैं. हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये गाने जरूर सुने जाते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो आज से 69 साल पहले आया था और अमर हो गया. इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने दमदार अदाकारी ने खूब तारीफ बटोरी. मनोज कुमार भले ही भारत कुमार के नाम से जाने जाते हों, लेकिन दिलीप कुमार के इस देशभक्ति गाने से ऐसी ज्योति जलाई जो आज तक बुझी नहीं.

महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म

हम बात कर रहे हैं 1957 की फिल्म नया दौर की. इस फिल्म को महाभारत सीरियल बनाने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बी आर चोपड़ा ने बनाया था. फिल्म की कहानी अख्तर मिर्जा ने लिखी थी. फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला लीड रोल में थे. साथ ही अजीत, जीवन, जॉनी वॉकर, चांद उस्मानी, नजीर हुसैन, मनमोहन कृष्ण, लीला चिटनिस, प्रतिमा देवी, डेजी ईरानी और राधाकिशन जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आए थे. यह फिल्म शंकर और कृष्णा नाम के दो पक्के दोस्तों की कहानी है, जिन्हें एक ही लड़की, रजनी से प्यार हो जाता है.

ये भी पढ़ें- 90s में हर वीकेंड पर आता था ये शो, होस्ट ने गाए 4000 से ज्यादा गाने, दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क में भी हुआ शूट

देशभक्ति का वो गाना, जो हो गया अमर

इस फिल्म का एक गाना उस दौर में बेहद पॉपुलर हुआ था और आज भी हर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर सुना जाता है. ये गाना है, 'ये देश है वीर जवानों का'. गाना दिलीप कुमार, अजीत, वैजयंतीमाला, मुमताज और कुमकुम पर फिल्माया गया था. गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने अपनी आवाज दी थी. इसका संगीत ओपी नैयर ने दिया था और बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे.

आमिर खान की फिल्म ‘लगान' इसी से थी इंस्पायर्ड

'नया दौर' 1957 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी और उस दशक की भी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी. पहले नंबर पर 'मदर इंडिया' थी. फिल्म के लिए दिलीप कुमार ने लगातार तीसरी बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. बाद में 1958 में इस फ़िल्म को तमिल में 'पट्टालियिन सबथम' के नाम से डब किया गया. आमिर खान की एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'लगान', इस फिल्म से इंस्पायर्ड बताई जाती है.

ये भी पढ़ें- पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया ऐलान, ला रहा है 5 एपिसोड की सीरीज का नया सीजन, फ्री देख पाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desh Hai Veer Jawanon Ka, Naya Daur, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com