विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

सैफ अली खान ने पत्रकारों से कहा, 'अगर करीना से ये सवाल पूछा तो खाने पड़ेंगे जूते'

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कालाकांडी' का प्रमोशन कर रहे हैं.

सैफ अली खान ने पत्रकारों से कहा, 'अगर करीना से ये सवाल पूछा तो खाने पड़ेंगे जूते'
  • सैफ अपने बेटी और पत्नी की फिल्मों को लेकर काफी नर्वस
  • करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' आने वाली है
  • वहीं बेटी सारा की फिल्म 'केदारनाथ' भी होगी रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कालाकांडी' का प्रमोशन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके परिवार के लिए भी यह साल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि, इसी साल उनकी बड़ी बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं. वहीं करीना भी बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में दिखने वाली हैं. इन सबको लेकर सैफ अली खान काफी एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी दिख रहे हैं. दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर बेटी सारा के लिए सैफ ने कई बातें कहीं.

सैफ अली खान की Kaalakandi का रिव्यू कर बैठे आमिर खान, जानिए क्या कहा

सैफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सारा के सामने अभी पूरी जिंदगी है. ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मेरा डेब्यू होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह उसका सपना है और मैं उम्मीद करता हूं कि उसका सपना जल्द ही पूरा हो. करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर सैफ न सिर्फ जोश में दिख रहे हैं बल्कि नर्वस भी हैं. तैमूर के जन्म के बाद करीना अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर भी दिखीं, ताकि वे बॉलीवुड में जल्द कमबैक कर सकें. करीना की फिल्मों में वापसी करने पर उन्होंने मीडिया के सामने ऐसी बात बोली जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. 

Kaalakaandi: 'कैंसर' से परेशान सैफ ने सड़कों पर गाया गाना, लोगों से ऐसे लिए पंगे

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना की कमबैक को लेकर किसी ने सवाल पूछा तो सैफ ने बात को बीच में ही काटते हुए कहा कि अगर तुम उनसे (करीना) यह सवाल पूछोगे तो वो जरूर कुछ न कुछ आप पर फेंक देगी, शायद वह जूता भी हो सकता है. उनके पास हमेशा ऐसी चीजें होती हैं. सैफ अली खान ने मीडिया के सामने करीना के काम को लेकर काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी कलाकार हैं, और मैंने यह देखा है कि वह अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कितनी चिंतित रहती हैं.

VIDEO: सैफ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने लॉन्च की नई वेब सीरीज




 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Kaalakaandi, Taimur, Sara Ali Khan, Kedarnath, Veere Di Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com