विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2022

सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया बेटों के साथ फोटो, पूछा- ढूंढ सकते हैं इनसे बेहतर गैंग

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के 52वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान,तैमूर और जेह के साथ बर्थडे बॉय की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा, सैफू, इब्राहिम, टिम और जेह बाबा.

सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया बेटों के साथ फोटो, पूछा- ढूंढ सकते हैं इनसे बेहतर गैंग
सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया बेटों के साथ फोटो
नई दिल्ली:

सैफ अली खान के 52वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान, तैमूर और जेह के साथ बर्थडे बॉय की एक तस्वीर शेयर की है. सैफ की बेटी सारा तस्वीर में नहीं. वह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं. करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "क्या आप इनसे बेहतर दिखने वाले लड़कों का गैंग ढूंढ सकते हैं? सैफू, इब्राहिम, टिम और जेह बाबा. इब्राहिम और सारा अली खान सैफ अली खान की एक्स वाइफ एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे हैं. फोटो में वह भी अपने पापा सैफ और दोनों भाइयों के साथ दिख रहे हैं. 

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने वर्ष 1991 में शादी की और तेरह साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया. करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की और दोनों के दो बेटे हैं. तैमूर  5 साल के और जेह जो 2 साल के होने वाले हैं. 
मंगलवार सुबह करीना ने इस पोस्ट के जरिए सैफ अली खान को उनके बर्थडे पर विश किया. उन्होंने लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन मुबारक हो. आप इस क्रेजी राइड को और क्रेजी बनाते हैं. भगवान मैं इसे किसी और तरीके से नहीं चाहती... ये तस्वीरें सबूत हैं. आई लव यू माय जान. और मुझे यह कहना है कि आपका पाउट मेरे से बेहतर है... क्या कहते हैं दोस्तों? #BirthdayBoy #MySaifu."

सैफ अली खान ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें उनकी बहनों सबा और सोहा ने साझा कीं.सैफ के जीजा कुणाल खेमू ने मनमोहक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भाईजान. ढेर सारा प्यार. वहीं उनकी बेटी सारा ने लिखा, "हैप्पी बेस्ट बर्थडे अब्बा जान. मैं हमेशा आपका पहला चैप रहूंगी"

वर्कफ्रंट की बात करें तो  सैफ आने वाले समय में प्रभास और कृति सनोन के साथ आदिपुरुष में दिखेंगे. वह विक्रम वेधा में भी नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी होंगे. एक्टर आखिरी बार बंटी और बबली 2 में नजर आए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan Birthday, Saif Ali Khan Birthday Celebration, Saif Ali Khan Birthday Hindi, Saif Ali Khan Birthday Party, Saif Ali Khan Birthday Chocolate Cake, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Family Photo, Kareena Kapoor Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com