विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

सौ सौ साल जियो हमारी सासू जी गाने पर सास-बहू ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो में दिखी शानदार केमेस्ट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की. वीडियो में सास और बहू दोनों डांस कर रही हैं.  दोनों ‘सौ सौ साल जियो हमारी सासुजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस डांस वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री दिख रही है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है.

सौ सौ साल जियो हमारी सासू जी गाने पर सास-बहू ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो में दिखी शानदार केमेस्ट्री
सास बहू ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

आमतौर पर भारतीय समाज में सास बहू का रिश्ता कभी खट्टा और मीठा होता है और दोनों के बीच नोक झोंक चलती रहती हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ इन दोनों के रिश्तों में भी बदलाव आया है. सास और बहू दोनों को एक दूसरे का महत्व समझ आने लगा है. हालांकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है. दोनों के मधुर संबंधों को देखना लोगों को भी अच्छा लगता है, क्योंकि घर को चलाने में दोनों का महत्वपूर्ण रोल होता है. अगर इनके रिश्ते खराब हो तो उस घर की नींव भी कमजोर होने लगती है और बाकि सदस्यों का जीवन भी प्रभावित होने लगता है. इसलिए सास और बहू दोनों को अपनी अपनी जगह और महत्व दोनों पता होनी ही चाहिए. 

हालांकि हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की. वीडियो में सास और बहू दोनों डांस कर रही हैं.  दोनों ‘सौ सौ साल जियो हमारी सासुजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस डांस वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री दिख रही है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है. यह वीडियो 2 साल पुरानी है और इसे लगभग 3 लाख बार देखा जा चुका है.

बता दें  कि इस गाने के लिरिक्स हैं, ‘सौ सौ साल जियो हमारी सासुजी, हमको लगे मां से प्यारी सासुजी, मां ने तो हमें जनम दिया, तुमने दिया हमें प्यारा पिया.. है. यह फिल्म सौ दिन सास के फिल्म का गाना है. इस गाने को महेंद्र कपूर, आशा भोंसले, सुरेश वाडकर और कंचन ने गाया है. इस फिल्म में अशोक कुमार, आशा पारेख, राज बब्बर, रीना रॉय, नीलू फुले, ललिता पवार, गुड्डी मारुति और जयश्री थे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saas Bahu, Saas Bahu Serial, Saas Bahu Video, Saas Bahu Dance, Saas Babu Viral Video, Saas Bahu Jokes, Saas Bina Sasural, Saas Bahu Temple, Saas Bahu Mandir, Bride And Groom Cute Video, Bride And Groom, Bride And Groom Dance Video, Bride And Groom Dance Video Viral, Dance Video, Dance Video Viral, Viral Video, Viral Video Bride Groom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com