हिंदी सिनेमा की कुछ गाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के दिलों जीत चुके हैं. विदेशी भी उन गानों को धुन पर झूमकर डांस कर चुके हैं. 44 साल पहले भी ऐसा ही एक गाना आया था, जब इस गाने ने भारत से लेकर रूस तक को नाचने के लिए मजबूर कर दिया है. इस गाने का नाम ‘जिमी, जिमी आजा आजा' है, जोकि सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है. मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के पहले डिस्को डांसर माने जाते हैं. उन्होंने हीरोज के डांसिंग स्टाइल को नया रूप दिया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया.
इन देशों में पॉपुलर हुआ गाना
1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' ने उन्हें स्टारडम की नई ऊंचाई दी. इस फिल्म का गाना ‘जिमी, जिमी आजा आजा' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस, चीन और जापान जैसे देशों में भी धमाल मचा गया. गाने के बोल ‘जिमी, जिमी जिमी आजा आजा आजा' रूसी लड़कियों को खास तौर पर भा गए. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को प्यार से ‘जिमी' कहना शुरू कर दिया. रूस में लोग इस गाने को अपनी भाषा में डब करके गाते और नाचते थे. इतना ही नहीं रेडियो पर भी इस गाने की जमकर डिमांड होती थी.
पार्वती खान की शानदार आवाज
कई रूसी संगीतकारों ने इसकी रीमेक भी बनाई और कुछ रूसी फिल्मों में भी इस गाने का इस्तेमाल हुआ. 'डिस्को डांसर' की कामयाबी ने मिथुन को रातों-रात हिट सितारा बना दिया. ‘जिमी, जिमी आजा आजा' गाने की धुन बप्पी लहरी ने कंपोज की थी. गाने को पार्वती खान ने अपनी शानदार आवाज में गाया था. जबकि गाने के बोल अंजान ने लिखे हैं. यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि 2008 में हॉलीवुड फिल्म 'यू डोंट मेस विद द जोहान' में भी इसे जगह मिली.
बनी रूसी और तिब्बती वर्जन
रूस में मिथुन की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार रूसी प्रधानमंत्री को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी थी. आईएमडीबी ट्रिविया के अनुसार, एयरपोर्ट पर मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हो गई थी कि लोग रैली छोड़कर वहां पहुंच गए थे. 1998 में रूसी टेक्नो ग्रुप रुकी व्याख ने इस गाने का रूसी वर्जन बनाया. तिब्बती कलाकार केल्सांग मेटोक ने भी इसका अपना वर्जन पेश किया.
यह भी पढ़ें | 47 साल पुराना मिथुन का वो सुपरहिट गाना, इमरान हाशमी की फिल्म में फिर बजा डंका, गूंज उठी बप्पी दा की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं