विज्ञापन
This Article is From May 02, 2022

Runway 34 Box Office Collection Day 4: रनवे 34 के कलेक्शन ग्राफ में भारी गिरावट, चौथे दिन रहा बस इतने करोड़ का बिजनेस

फिल्म रनवे 34 टाइगर की हीरोपंती को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश कर रही है. फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन और बिग बी के अलावा बोमन ईरानी, रकुलप्रीत सिंह और आकांक्षा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Runway 34 Box Office Collection Day 4: रनवे 34 के कलेक्शन ग्राफ में भारी गिरावट, चौथे दिन रहा बस इतने करोड़ का बिजनेस
Runway 34 Box Office Collection Day 4
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 के साथ ही बीते 29 अप्रैल (फ्राइडे) को अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर रनवे 34 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन न केवल दमदार अभिनय करते हुए नजर आए हैं, बल्कि इस फिल्म को डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है. फिल्म रनवे 34 टाइगर की हीरोपंती को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश कर रही है. फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन और बिग बी के अलावा बोमन ईरानी, रकुलप्रीत सिंह और आकांक्षा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

बात करें रनवे 34 के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 3.50 करोड़ का बिजनेस किया. हीरोपंती के मुकाबले रनवे 34 बॉक्स ऑफिस पर कम दर्शकों को खींचने में ही कामयाब हो पाई. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शुरुआत सिनेमाघरों बहुत ही निराशाजनक 15% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई. फिल्म से उम्मीद लगाईं जा रही थी कि यह अपने ओपनिंग डे पर 6 से 7 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला. फिल्म ने शनिवार को लगभग 5 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं तीसरे दिन ‘रनवे 34' का कलेक्शन 6 करोड़ रहा. आज फिल्म का चौथा दिन है और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आज यह बॉक्स ऑफिस पर 3 से 4 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है.

फिल्म की धीमी शुरुआत की एक वजह यश की केजीएफ 2 भी हो सकती है. फिल्म को हिट का टैग हासिल करने के लिए कम से कम 100 करोड़ का बिजनेस करना होगा. वहीं बीते दिनों रिलीज हुई शाहिद कपूर की जर्सी ने भी केजीएफ के आगे बहुत ही जल्दी दम तोड़ दिया था. केजीएफ का जलवा अब भी बरकरार है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बड़े स्टारकास्ट के बावजूद रनवे 34 बॉक्स ऑफिस पर कितना और कब तक टिक पाती है. 

इसे भी देखें :बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में दिखा शिल्पा शेट्टी का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Runway 34 Box Office Collection Day 4, Runway 34 Box Office Collection, Runway 34 Box Office Total Collection, Runway 34 Hit Or Flop, Ajay Devgn, Rakulpreet Singh, Amitabh Bachchan, Aakanksha Singh, Runway 34 Trailer, Runway 34 Critics, Runway 34 Release Date, Runway 34 Story, Box Office, Runway 34 Director, Runway 34 Real Life Story, Runway 34 On You Tube, Runway 34 Star Cast, Kgf, Yash Movie, Runway 34 Vs Heropanti 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com