विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नई चुनौतियों का सामना करेंगी, फैंस से की ये अपील

रुबीना दिलैक नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी.

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नई चुनौतियों का सामना करेंगी, फैंस से की ये अपील
खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी रुबीना
नई दिल्ली:

रुबीना दिलैक टीवी शो में किन्नर बहू में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के बाद बिग बॉस में दिखी थीं. बिग बॉस में भी अपनी मजबूत पर्सनालिटी और बेबाकी से लोगों के दिलों में खास जगह बना लिया. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइल और फैशन को लेकर यूथ आइकन बन गई हैं. रुबीना दिलैक अब एक बार फिर से टीवी पर फैंस का मनोरंजन करती दिखेंगी. फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं.

जी हां अब रुबीना दिलैक नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि वह शो का हिस्सा बनने और चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही उन्होंने कहा, मैंने जीवन में कई बाधाओं को झेला है, जिसने मुझे मजबूत बनाया है और मैं खतरों के खिलाड़ी में आने के लिए बेहद  उत्साहित हूं. मुझे विश्वास है कि रोहित शेट्टी सर के मार्गदर्शन से मैंने अपने लिए जो कुछ भी निर्धारित किया है, उससे अधिक हासिल कर सकूंगी. मेरे सभी फैंस को प्यार मैं चाहती हूं कि मेरे इस नए प्रयास में मेरे साथ रहे और मेरा साथ दें. 

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी विनर थे. रुबीना दिलैक को उम्मीद है कि वह इस सीजन में विनर होंगी. 

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Instagram, Rubina Dilaik 5 Millions Followers, Rubina Dilaik Abhinav Shukla Pics, Rubina Dilaik Abhinav Shukla Upcoming Song, Rubina Dilaik Abhinav Shukla, Khatron Ke Khiladi, Khatron Ke Khiladi Rubina Dilaik, Big Boss Winner Rubina Dilaik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com