विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2021

रितेश देशमुख ने पत्नी, मां और बच्चों के साथ घर में यूं की गणपति की पूजा, शेयर किया Video

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया में गणपति उत्सव के अवसर पर अपने घर में हुई पूजा से जुड़ा एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है.

रितेश देशमुख ने पत्नी, मां और बच्चों के साथ घर में यूं की गणपति की पूजा, शेयर किया Video
रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के घर में भी गणपति उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया है. गणपति बप्पा का आगमन रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के घर में भी हुआ है और इसका एक वीडियो रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया में शेयर भी किया है. गणपति बप्पा की पूजा करते हुए रितेश देशमुख के परिवार का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गणपति उत्सव के अवसर पर अपने घर में हुई पूजा से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति संगीत बज रहा है. वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ उनकी मां भी पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. साथ में रितेश देशमुख के दोनों बेटे भी पूजा में हिस्सा ले रहे हैं. गणपति बप्पा की पूजा के दौरान रितेश देशमुख के साथ उनके बेटों रियान और राहिल को भी गोल-गोल घूमते हुए देखा जा रहा है. रितेश देशमुख ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में गणपति बप्पा मोरया लिखा है.


रितेश देशमुख के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. खासकर दोनों बेटों रियान और राहिल पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं. फैन्स इस वीडियो पर गणपति बप्पा मोरया भी लिख रहे हैं. एक दिन पहले भी रितेश देशमुख ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके दोनों बेटों को गणपति बप्पा की आरती गाते हुए देखा गया था. यह वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया था और खूब पसंद किया गया था.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh Video, Riteish Deshmukh Viral Video, Riteish Deshmukh On Ganesh Chaturthi 2021, Ganesh Chaurthi 2021, Genelia D’Souza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com