विज्ञापन

'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में' सोहेल खान को सपोर्ट करने आए सलमान खान, प्राइम वीडियो के अलायंस में क्या कह गए 

सलमान खान प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे, जिसमें उन्होंने रितेश देशमुख का जिक्र किया. 

'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में' सोहेल खान को सपोर्ट करने आए सलमान खान, प्राइम वीडियो के अलायंस में क्या कह गए 
प्राइम वीडियो के अलायंस में सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो अलायंस ब्लॉकबस्टर होने वाला है क्योंकि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की शो में स्पेशल एंट्री देखने को मिली है. दरअसल, शो में उन दिनों सोहेल खान नजर आ रहे हैं, जिनकी हाल ही में एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रुप में नजर आई थीं. हालांकि अब वह शो से एलिमिनेट हो गई हैं. जबकि अब सोहेल के बड़े भाई सलमान खान उन्हें सपोर्ट करने रियलिटी शो में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके चलते कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हालांकि एक वीडियो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं 'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है' आइए आपको बताते हैं क्या है मामला...

अलायंस में पहुंचे सलमान खान 

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए अलायंस के लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान कुछ देर के लिए शो में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सभी कंटेस्टेंट शॉक्ड रह जाते हैं. शो में जाते ही वह छोटे भाई सोहेल को गले लगाते हैं, जिस दौरान वह इमोशल हो जाते हैं. वहीं सलमान उन्हें कसकर गले लगा लेते हैं. इसके बाद सोहेल बताते हैं कि वह कुछ देर पहले गुस्से में आ गए थे और सलमान हैरान रह जाते हैं. जैसा कि प्रोमो की शुरूआत में दिखाया गया था कि गुस्से में सोहेल दरवाजे को लात मारते हैं. 

ये भी पढ़ें- करण जौहर की पहली दोस्त कौन है? जिंदगी में बनकर आई फरिश्ता, फ्रेंडशिप डे बताया 47 साल बाद भी दिल का है बहुत बड़ा हिस्सा 

रितेश देशमुख का किया जिक्र

सोहेल खान से मिलने के बाद प्रोमो में सलमान खान अलायंस के अन्य कंटेस्टेंट से मिलते हुए नजर आते हैं. वहीं पूछते हैं कि कोई उनके भाई को घर में स्ट्रेस तो नहीं दे रहा. इस पर सभी ना कहते हैं. वहीं सलमान खान कहते हैं, मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है. इस प्रोमो पर इंटरनेट यूजर्स खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान लॉकअप से ज्यादा अलायंस को पॉपुलर बता रहे हैं. हालांकि फैंस को अपकमिंग एपिसोड का इंतजार है, जिसमें सलमान खान नजर आएंगे. 

लॉकअप 2 के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में उनकी एंकरिंग को काफी पसंद भी किया जाता है. लेकिन कई बार वह ट्रोल भी होते हैं. जबकि अब शो का फिनाले एक हफ्ते में होने वाला है, जिसके चलते यह शो चर्चा में है. 

ये भी पढ़ें- Spider Man Box Office Collection Day 4: संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म की आंधी, 4th डे वसूले 75 करोड़ से ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Riteish Deshmukh, Bollywood, Prime Video, Allaince
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com