विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी के कर्जत वाले फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, 12,000 वर्ग फुट में बना तारा विला, ड्रीम टैरेस से लेकर है प्राइवेट पूल 

पिंकविला ने हाल ही में अर्जुन बिजलानी के कर्जत वाले फार्महाउस तारा विला की झलक दिखाई, जिसमें प्राइवेट पूल से लेकर ड्रीम टैरेस है. 

अर्जुन बिजलानी के कर्जत वाले फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, 12,000 वर्ग फुट में बना तारा विला, ड्रीम टैरेस से लेकर है प्राइवेट पूल 
अर्जुन बिजलानी का करजत फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट पूल से लेकर लग्जरी टैरेस
Instagram
नई दिल्ली:

अर्जुन बिजलानी टीवी के जाने माने एक्टर हैं, जो इन दिनों पत्नी नेहा स्वामी के साथ कपल रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं.हालांकि वह शो के लिए नहीं बल्कि अपने कर्जत वाले फार्महाउस की झलक को लेकर चर्चा में हैं, जिसका इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, पिंकविला के इंस्टाग्राम पर एक्टर अपने करजत वाले घर की इनसाइड झलक दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इसे देखने के बाद आप भी जरुर कहेंगे- टीवी के शाहरुख खान मन्नत. 

अर्जुन बिजलानी के घर का इनसाइड वीडियो

अर्जुन बिजलानी हाल ही में अपने नए विला के 'गृह प्रवेश' समारोह की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद अब पिंकविला ने उनके घर की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह करजत वाले फार्महाउस को हॉलीडे होम कहते हुए नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने बताया, "मैं अक्सर दूसरों के फार्महाउस और हॉलिडे होम में जाया करता था और सोचता था कि जब मेरा अपना घर होगा तो मैं उसे कुछ खास तरीके से बनवाऊंगा." 

ये भी पढे़ं- सुभाष घई की 25 साल पुरानी फिल्म,  लालच के मारे बदली स्क्रिप्ट तो हुई फ्लॉप, लेकिन उदित, आशा, सुखविंदर, कविता, केके, सोनू के 7 गानों ने बदली तकदीर

12,000 स्क्वायर फीट में बना फार्महाउस

कर्जत में स्थित उनकी यह प्रॉपर्टी लगभग 12,000 स्क्वायर फीट में फैली है, जिसमें 1,000 स्क्वायर फीट का बड़ा लॉन है, जो पूरी तरह से सफेद रंग की थीम पर डिजाइन किया गया है. जैसा कि अर्जुन ने सोचा था. घर का नाम उन्होंने 'तारा विला' रखा है, जिसमें एक प्राइवेट स्विमिंग पूल, जकूजी और काफी खुली जगह देखने को मिल रही है.  

अर्जुन बिजलानी का परिवार 

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की पहली मुलाकात किसी क्लोज फ्रेंड के यहां हुई थी, जहां अर्जुन अपने एक दोस्त के साथ गए थे. काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था और 20 मई 2013 में शादी की थी. कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अयान बिजलानी है. हालांकि, बीच में दोनों के तलाक की खबरें उड़ी थीं लेकिन अभिनेता अर्जुन ने स्पष्ट कर सभी बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है. नेहा स्वामी पहले मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं और टीवी शो 'काली एक पुनर्जन्म' में नजर आ चुकी हैं. हालांकि अब वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. 

ये भी पढे़ं- निरहुआ का 19 साल पुराना सुपरहिट रोमांटिक गाना, उदित नारायण ने की चांद जैसे चेहरे की तारीफ, दिनेश लाल यादव बने सुपरस्टार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Bijlani, Arjun Bijlani House Tour, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com