बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और पावरफुल जोड़ों में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 12 सितंबर को 'स्टार गोल्ड' पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में इस जोड़े ने अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर बात की.
पति, पिता और निर्देशक के रूप में रितेश की भूमिका
इंटरव्यू के दौरान जब यह सवाल पूछा गया कि जेनेलिया, रितेश को एक प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, पति और पिता के रूप में कितने नंबर देंगी, तो जेनेलिया ने हंसते हुए जवाब देते हुए कहा: "नहीं-नहीं, रितेश तो एक्सीलेंट ही है क्योंकि वह जेनेलिया के पति हैं." इसके बाद जेनेलिया ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि सभी भूमिकाओं में सौ फीसदी खरा उतरना बहुत कठिन होता है, लेकिन रितेश अपनी हर ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, "नहीं-नहीं, मेरा मतलब है कि ईमानदारी से अगर मुझे जवाब देना है, तो मैं सच कहूँगी कि अपनी सभी भूमिकाओं में 100% होना बहुत मुश्किल है. मेरे लिए वह 100% हैं, भले ही वह खुद को इसमें 50% या किसी और चीज़ में कुछ और रेट करें. लेकिन मुझे लगता है कि रितेश जिस तरह से पूरी ईमानदारी के साथ सब कुछ करते हैं, वह ज्यादातर पुरुषों और लोगों के लिए एक मिसाल हैं."
जेनेलिया की तारीफ में क्या बोले रितेश?
जेनेलिया की इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी की दरियादिली और उनके योगदान की सराहना की. रितेश ने स्वीकार किया कि वह खुद को पचास प्रतिशत ही मानते हैं, लेकिन जेनेलिया के साथ होने से वह पूरा महसूस करते हैं, "अगर वह सोचती हैं कि मैं 100% हूँ, तो मैं पिता के रूप में 100% हूँ" आगे बोलते हुए रितेश कहते हैं , "जैसा जेनेलिया ने कहा की मैं ख़ुद को 50 % समझता हूँ तो ये सही है की मुझे लगता है कि मैं 50% ही हूँ. मेरा 50%, 100% की तरह इसलिए महसूस होता है क्योंकि जेनेलिया 150% हैं." रितेश ने आगे कहा कि जेनेलिया मां के रूप में उनके पिता होने की कमी को भी पूरा कर देती हैं, जिसे वह पूरी ईमानदारी से स्वीकार करते हैं: "एक माँ के रूप में वह 50% मेरे पिता होने की कमी को भी पूरा कर रही हैं, जिसे मुझे स्वीकार करना ही होगा."
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का यह खूबसूरत रिश्ता इस बात की मिसाल है कि कैसे आपसी सम्मान, प्यार और एक-दूसरे के कामों में सहयोग से जीवन की हर भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया जा सकता है. उनकी यह बॉन्डिंग फैंस के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है और 12 सितंबर को स्टार गोल्ड पर आने वाली उनकी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं