Richa Chadha and Ali Fazal Pre Wedding Photos: ऋचा चड्ढा और अली फजल की जल्द ही शादी होने वाली है. दोनों की शादी की प्री- वेडिंग फंक्शन शुरू हो गया है. अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में दोनों एक साथ शानदार समय बिता रहे हैं. प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दिल्ली के जिमखाना क्लब में शुक्रवार, 29 सितंबर को आयोजित उनकी मेहंदी और संगीत समारोह से अंदर की और तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में कपल गेस्ट के साथ पोज देते हुए और डांस करते हुए देखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऋचा ने इस मौके पर राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया ड्रेस पहने नजर आईं तो वहीं अली फज़ल ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा तैयार किया गया अंगरखा पहना था. हल्दी की एक तस्वीर में दोनों गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से घिरे पीतल के बड़े कंटेनरों में बैठे थे. दोनों ने अपने हाथों में फूलों की पंखुड़ियां भरी हुई थीं.
एक और फोटो में अली और ऋचा डांस करते दिख रहे हैं. दोनों ने अपने आउटफिट के ऊपर वरमाला भी पहना हुआ था और तस्वीरों में उन्हें अपने मेहमानों के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है. ऋचा और अली ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फंक्शन से दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं. ऋचा ने उन्हें कैप्शन दिया, "मोहब्बत मुबारक." साथ में उन्होंने हैशटैग लिखा #RiAli. इस पर अली ने जवाब दिया, आपको भी.
लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद ऋचा और अली 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों 2020 में ही शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें डेट आगे बढ़ाना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं