विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2018

ऋचा चड्ढा ने इस डायरेक्टर से लिया Panga, देने जा रही हैं सरप्राइज... देखें Tweet

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने एक और फिल्म भी साइन कर ली है. अश्विनी अय्यर तिवारी की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत के साथ ऋचा चड्ढा दिखाई देंगी.

ऋचा चड्ढा ने इस डायरेक्टर से लिया Panga, देने जा रही हैं सरप्राइज... देखें Tweet
अपनी फैमिली के साथ दिखीं ऋचा चड्ढा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक और फिल्म भी साइन कर ली है. अश्विनी अय्यर तिवारी की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत के साथ ऋचा चड्ढा दिखाई देंगी. ऋचा की एक अन्य फिल्म 'लव सोनिया' इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के लिए उन्हें अच्छे क्रिटिक्स मिले हैं. उनका इसमें रोल काफी अनोखा और जुदा है. 'पंगा' फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. ऋचा चड्ढा इन दिनों साउथ की मशहूर एक्ट्रेस 'शकीला' पर बायोग्राफी कर रही हैं. फिलहाल ऋचा चड्ढा कर्नाटक के एक छोटे-से शहर तीर्थहल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित बायोपिक फिल्म 'शकीला' में शकीला की भूमिका निभाने के लिए ऋचा चड्डा को लिया गया है.

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, 'मिलेगी मिलेगी' पर क्रेजी होकर नाचीं एक्ट्रेस; देखें Video
 
अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में कंगना के अलावा पंजाबी एक्टर जस्सी गिल और एक्ट्रेस नीना गुप्ता को भी शामिल किया जा चुका है. अब कंगना रनौत और पंकज त्रिपाठी को भी हाल ही में फिल्म में साइन किया गया. ऋचा पहली बार फिल्म डायरेक्टर अश्विनी और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं. ऋचा ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स को दी. कुछ इसी तरह पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर की.

Ganesh Chaturthi 2018: 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस का आया इनपर दिल, ऐसे मनाया बप्पा का जश्न  

ऋचा ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'परिवार ने साथ दिया तो पंगा लिया! मेरे परिवार का मतलब मेरी पूरी दुनिया है और अब में एक और परिवार अश्विनी और फॉक्स स्टार हिंदी के साथ जुड़ गई हूं. क्या और #Panga लेने के लिए तैयार हैं?' 
 
बता दें, इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित बायोपिक फिल्म 'शकीला' में शकीला की भूमिका निभाने के लिए ऋचा चड्डा को लिया गया है. यह फिल्म सुपरस्टार हिरोइन शकीला के जीवन की अंदरूनी तथ्यों को उजागर करेगी जिसने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग पर दो दशकों से अधिक समय तक राज किया था. ऋचा, जो प्रयोगात्मक और चुनौती भरी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं, शकीला खान की बायोपिक फिल्म के निर्माताओं के लिए पहली और आखिरी पसंद थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadda, Panga, Ashwini Iyer Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height