90 के दशक की बात करें तो उस समय बॉक्स ऑफिस पर अनिल कपूर, सलमान खान, शाहरूख खान, श्रीदेवी जैसे कलाकारों ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. इन्हीं मे से एक फिल्म थी साल 1997 में आई थी. जिसमें अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी ने अभिनय किया था. फिल्म की रिलीज होने के बाद ना सिर्फ इसकी कहानी बल्कि इसके 8 गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए. इन फिल्म के साउंडट्रैक को अलका याज्ञनिक, अभिजीत, सपना मुखर्जी, जसपिंदर नरुला, हरिहरन, शंकर महादेवन, अमित कुमार, प्रिया, बाली ब्रह्मभट्ट ने अपनी आवाज से अमर बना दिया था.
पहले फ्लॉप बाद में हुई हिट
हालांकि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसकी ओपनिंग इतनी जबरदस्त नहीं हुई, लेकिन रिलीज के कुछ समय बाद स्ट्रांग वर्ड माउथ के चलते फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसके बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन किया था. हम बात कर रहे हैं साल 1997 में आई अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई की, इसका निर्देशन राज कँवर ने किया था. वहीं सुरिन्द्र कपूर और बोनी कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. 6 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई की थी.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
अनिल कपूर हुए थे ट्रोल
बता दें कि इस फिल्म की रिलीज के बाद अनिल कपूर को सोशल मीडिया पर कंजूस के तौर पर ट्रोल किया जाने लगा था. फिल्म का कहानी एक अनिल कपूर और श्रीदेवी के इर्द-गिर्द घूमती है. श्रीदेवी के सपने बड़े होते हैं. जिसके बाद उनकी जिंदगी में उर्मिला मातोंडकर आती हैं जो काफी पैसे वाली होती हैं. उनको अनिल कपूर पसंद आ जाते हैं, जिसके चलते वो श्रीदेवी से उनके पति और बच्चों का पैसे के बदले सौदा कर लेती हैं. लेकिन बाद में श्रीदेवी को अपनी गलती पर पछतावा होता है.
जुदाई के 8 गाने
इस फिल्म में इमोशनल, शादी से लेकर रोमांटिक गाने शामिल थे, जो इस प्रकार हैं-
पहला गाना मुझे प्यार "मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियाँ" जिसे अलका याज्ञनिक और अभिजीत ने गाया.
दूसरा गाना "उई बाबा परब्बा" जिसे अलका याज्ञनिक, सपना मुखर्जी और अभिजीत ने गाया.
तीसरा गाना "मैं तुझ से ऐसे मिलूँ" जिसे अलका याज्ञनिक और अभिजीत ने गाया.
चौथा गाना "मुझे एक पल चैन ना आए" जिसे जसपिंदर नरुला, हरिहरन और अलका ने गाया.
पांचवा गाना "जुदाई जुदाई" जिसे हरिहरन और अलका याज्ञनिक ने गाया.
छठा गाना "मेरी जिंदगी एक प्यास" जिसे जसपिंदर नरुला और शंकर महादेवन ने गाया.
सांतवा गाना "रात को नींद आती नहीं" इसे अमित कुमार और प्रिया ने गाया.
आठवां गाना "शादी करके फँस गया" जिसे बाली ब्रह्मभट्ट, शंकर महादेवन और अलका याज्ञनिक ने गाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं