विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2020

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को देख दिया गुस्से वाला एक्सप्रशेन, खूब वायरल हो रहा Video

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वायरल Video

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को देख दिया गुस्से वाला एक्सप्रशेन, खूब वायरल हो रहा Video
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से सीबीआई (CBI) ने आज पूछताछ की है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, CBI ने रिया से 10 सवाल किए हैं. जांच एजेंसी ने उनसे पूछा है कि उन्होंने इस मामले में जांच की मांग क्यों की थी. इसी बीच रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस मीडिया को देखकर गुस्से से लाल हो गईं. और जैसे ही मीडिया के कैमरे एक्ट्रेस की कार के पास पहुंचे रिया ने उनको कोहनी दिखाकर रिएक्शन दिया.

सुशांत सिंह राजपूत का पेरिस का Video हुआ वायरल, फैन्स ने रिया चक्रवर्ती के दावे पर उठाया सवाल

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं,  बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष रिकॉर्ड होगा. इस मामले में जांच एजेंसियां रिया, उसके परिवार और सुशांत के दोस्तों व स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी हैं. जांच अधिकारियों ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती से अगले कुछ दिनों तक पूछताछ जारी रहेगी. फिलहाल रिया की गिरफ्तारी या फिर कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ नहीं की जाएगी. इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ED और ड्रग्स एंगल से NCB भी जांच कर रही है.

हम सुशांत सिंह राजपूत केस को महीनों के लिए प्राइम टाइम मुद्दा नहीं बना सकते: NDTV से बोले चेतन भगत

बता दें कि बीते दिनों सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को लंबे समय से जहर पिलाया जा रहा था. उन्होंने रिया को 'हत्यारी' तक कहा. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में केके सिंह ने कहा, 'रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिला रही थी. वो हत्यारी है. जांच एजेंसी को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करे और उसे सजा दिलाएं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Video, Rhea Chakraborty Angry Reaction, Rhea Chakraborty Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com