विज्ञापन

46 साल से स्कूल की प्रार्थना में गाया जाता है आरडी बर्मन का ये गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने गाने को बना डाला अमर

आरडी बर्मन ने 46 साल पहले एक ऐसा गाना बनाया था, जो ना केवल लोगों के दिलों में बस गया बल्कि कई स्कूलों-अस्पतालों में उसे प्रार्थना के तौर पर गाया गाता है. यह गाना है ‘तेरी है जमीं तेरा आसमां’.

46 साल से स्कूल की प्रार्थना में गाया जाता है आरडी बर्मन का ये गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने गाने को बना डाला अमर
स्कूलों की सुबह की प्रार्थना में 46 साल से गूंज रहा आरडी बर्मन का ये खास गाना
NDTV

आरडी बर्मन यानी पंचम दा ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने दिए हैं. उनके गानों की धुन आज भी कई रीमेक गानों में सुनने को मिलती है. जिसे Gen-Z भी खूब पसंद करते हैं. आरडी बर्मन ने 46 साल पहले एक ऐसा गाना बनाया था, जो ना केवल लोगों के दिलों में बस गया बल्कि कई स्कूलों-अस्पतालों में उसे प्रार्थना के तौर पर गाया गाता है. यह गाना है ‘तेरी है जमीं तेरा आसमां'. 46 साल बीत जाने के बाद भी भारत के कई स्कूलों में बच्चे हर सुबह इसे प्रार्थना के तौर पर गाते हैं.

ईश्वर पर भरोसा और हिम्मत का संदेश देता गाना

‘तेरी है जमीं तेरा आसमां' गाना साल 1980 की फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन' का है. संगीत आरडी बर्मन का है और बोल मशहूर शायर साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. इस गाने में आवाज मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी.शिक्षक और बच्चे दोनों इसे पसंद करते हैं क्योंकि इसमें ईश्वर पर भरोसा और हिम्मत का संदेश छिपा है. खास बात यह है कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने सिर्फ गाना ही नहीं गाया, बल्कि इस पर खुद भी एक्टिंग किया.

‘द बर्निंग ट्रेन' की कहानी एक सुपरफास्ट ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेन में स्कूल के बच्चे ट्रिप पर जा रहे होते हैं. अचानक ट्रेन में आग लग जाती है. ऐसे मुश्किल वक्त में बच्चे हिम्मत नहीं हारते. वे भगवान से प्रार्थना करते हुए ‘तेरी है जमीं तेरा आसमां' गाना गाते हैं. गाने में बच्चे भगवान से कहते हैं कि जमीन और आसमान सब उनके हैं, इसलिए उन्हें इस संकट से बचाएं.

स्कूल के मैदानों में गूंजता है गाना

‘द बर्निंग ट्रेन' में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, जितेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, विनोद मेहरा, डैनी डेंजोंगपा, नवीन निश्चल और सिमी ग्रेवाल जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे. निर्देशन बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने किया था. कुछ हिस्से वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भी फिल्माए गए थे.

आरडी बर्मन के संगीत और साहिर लुधियानवी के शब्दों का जादू इतना गहरा है कि फिल्म के बाद भी ‘तेरी है जमीं तेरा आसमां' गाना जिंदा है. पद्मिनी कोल्हापुरे की मासूम और भावपूर्ण आवाज आज भी बच्चों के कंठ से निकलकर स्कूल के मैदानों में गूंजती है. 

ये भी पढ़ें; 43 साल पुराना वो गाना जिसमें उड़ाया गया हाइट का मजाक, Gen-Z तो कहेंगे बॉडी शेमिंग, लेकिन उनके पापा के जमाने का था सुपरहिट सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rd Burman, Pancham Da, The Burning Train, The Burning Train 1980, Sahir Ludhianvi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com