विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2024

रॉयल थी रवीना टंडन की शादी, सामने आया वेडिंग वीडियो, लोग बोले- सबसे खूबसूरत दुल्हन

रवीना टंडन की शादी अनिल थडानी से 2004 में हुई थी. अनिल और रवीना की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन उनकी शादी का वीडियो वायरल होता रहता है.

रॉयल थी रवीना टंडन की शादी, सामने आया वेडिंग वीडियो, लोग बोले- सबसे  खूबसूरत दुल्हन
रवीना टंडन की शादी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बॉलीवुड में फिल्म पत्थर के फूल से एंट्री की थी. रवीना इंडस्ट्री में एंट्री करते ही छा गई थीं. रवीना टंडन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और आज भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं. रवीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं. उनकी शादी अनिल थडानी से 2004 में हुई थी. अनिल और रवीना की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन उनकी शादी का वीडियो वायरल होता रहता है. रवीना की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शादी की वीडियो हुई वायरल

रवीना टंडन और अनिल थडानी की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी. उनकी शादी में फैमिली और कुछ खास लोग शामिल हुए थे. रवीना और अनिल ने उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में शादी की थी. उनकी शादी पंजाबी और सिंधि रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. रवीना और अनिल की शादी की वीडियो और फोटोज वायरल हो रही हैं. दुल्हन के लिबास में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. रवीना मंडप पर बैठी हुई हैं और शर्माती नजर आ रही हैं. वायरल हो रही फोटोज में अनिल रवीना के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं. एक फोटो उनके पेरेंट्स के आशीर्वाद देते हुए भी है.


फैंस बोले- कितनी खूबसूरत दुल्हन हैं 

रवीना टंडन की शादी के वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- कितनी खूबसूरत दुल्हन है. वहीं दूसरे ने लिखा- मैम आप अपनी शादी में बहुत सुंदर लग रही थीं. एक ने लिखा- आप अभी भी ऐसी ही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना की फिल्म पटना शुक्ला हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. उससे पहले रवीना की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग रिलीज हुई थी. रवीना आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं.

The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tondon, Raveena Tondon Wedding Video, Raveena Tandon Wedding, Raveena Tandon Wedding Date, Raveena Tandon Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com