विज्ञापन

शाहिद कपूर के साथ कम्फर्टेबल नहीं रश्मिका मंदाना? एक्टर को झटका और कंधे पर था डायरेक्टर का हाथ- वायरल वीडियो

शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल-2 में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की रिलीज से पहले एक इवेंट के दौरान रश्मिका कोस्टार शाहिद के साथ कुछ अजीब बर्ताव करती दिखीं.

शाहिद कपूर के साथ कम्फर्टेबल नहीं रश्मिका मंदाना? एक्टर को झटका और कंधे पर था डायरेक्टर का हाथ- वायरल वीडियो
शाहिद कपूर के साथ अनकम्फर्टेबल थीं रश्मिका
Social Media
नई दिल्ली:

कृति सेनॉन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर बहुत जल्द कॉकटेल-2 में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में इनके लुक और केमिस्ट्री की काफी तारीफें मिल रही हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है. हाल में फिल्म के एक इवेंट में रश्मिका और शाहिद के बीच एक ऑक्वर्ड मोमेंट देखने को मिला. हुआ ये कि शाहिद, रश्मिका और पूरी टीम स्टेज पर थी. इतने में शाहिद साथ खड़ी रश्मिका के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते हैं लेकिन रश्मिका एकदम से खिसक कर साइड हो जाती हैं. जबकि रश्मिका के दूसरी तरफ खड़े शख्स का हाथ एक्ट्रेस के कंधे पर था लेकिन उन्होंने शाहिद को ऐसा करने की इजाजत नहीं दी.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

रश्मिका और शाहिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब अटेंशन पा रहा है. एक एक्स यूजर ने लिखा, हो सकता है कि रश्मिका शाहिद के साथ कम्फर्टेबल ना हों. एक ने लिखा, जो भी हो रश्मिका को शाहिद जैसे सीनियर एक्टर के साथ ऐसे बिहेव नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, दूसरा शख्श डायरेक्टर होमी अडजानिया है. एक ने कमेंट किया, शायद रश्मिका मंदाना ने कबीर सिंह देख ली इसलिए ऐसे बिहेव कर रही हैं.   
 

इसी इवेंट में कृति सेनॉन ने की रश्मिका की तारीफ

'कॉकटेल 2' के गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान रविवार रात मुंबई के एक मशहूर फाइव-स्टार होटल में रश्मिका मंदाना ने अपनी को-स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ की. वहीं कृति ने भी रश्मिका को बेहद मिलनसार और सच्ची इंसान बताया. दरअसल 'कॉकटेल 2' में कृति सेनॉन का लुक उनके करियर के सबसे हॉट और ट्रेंडी लुक्स में से एक बताया जा रहा है. इसमें उन्होंने स्टाइलिश बीचवियर, श्रग्स और गर्मियों की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हैं, जो उन्हें मॉडर्न और फ्रेश लुक दे रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसी दौरान रश्मिका मंदाना भी खुद को कृति की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 OTT release date details: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता की हिट वेब सीरीज का पांचवां सीजन

कार्यक्रम के दौरान रश्मिका मंदाना ने कहा कि फिल्म में कृति का लुक बेहद अट्रैक्टिव है. इसी बीच कृति की तारीफ करते हुए रश्मिका एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा भी बोल गईं कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. रश्मिका मंदाना ने कहा, "हम जानते हैं कि शाहिद और कृति के बीच कैसी केमिस्ट्री है, लेकिन 'कॉकटेल 2' में कुछ ऐसा है, जो बहुत अलग और जादुई है. जब हमने 'माशूका' की झलकियां देखीं, तो उसकी एक झलक मिली. मुझे पता है कि यह तो बस शुरुआत है क्योंकि मैंने फिल्म के जिन भी सीन के बारे में सुना है, वे सभी शानदार हैं." ये फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: UK07 की हालत हुई खस्ता, घर चलाने के लिए बेच डाली सारी मोटरसाइकिल, लेटेस्ट व्लॉग में दिखे मजबूर और परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cocktail 2, Cocktail 2 Trailer, Mashooka Song, Tujhko Song, Shahid Kapoor Film, Kriti Sanon Rashmika Mandanna, Homi Adajania Movie, Maddock Films, Rashmika Mandanna Shahid Kapoor Viral Video, Rashmika Mandanna Uncomfortable With Shahid Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com