विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2026

रश्मिका मंदाना के 30वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें, पिता ने तोहफे में दिया बंगला, पति विजय के साथ आईं नजर

Rashmika Mandanna 30th birthday: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने 30वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें विजय देवरकोंडा भी नजर आए. 

रश्मिका मंदाना के 30वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें, पिता ने तोहफे में दिया बंगला, पति विजय के साथ आईं नजर
रश्मिका मंदाना ने 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना ने 5 अप्रैल को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास पल को उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें पति विजय देवरकोंडा भी शामिल होते हुए नजर आए. इसी बीच पुष्पा एक्ट्रेस को पिता की तरफ से एक खास तोहफा भी मिला.  नक्किहीरन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी विराजपेट के नजदीक है, जिसका नाम सेरेनपिटी रखा गया है. इस गिफ्ट के मिलने के बाद रश्मिका इमोशनल हो गईं, जो कि शादी के बाद पिता से मिला तोहफा था. इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खास मैसेज के साथ शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 

रश्मिका मंदाना ने शेयर की 30वें बर्थडे की तस्वीरें

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा 30वां जन्मदिन इस बार कुछ अलग ही था. काफी समय बाद घर वापस गई. उस मंदिर गई, जहां मैं बचपन से जाती रही हूं. अपने स्कूल गई और उसे बाहर से देखा (क्योंकि समय की कमी थी) और कुछ पल के लिए अपने बचपन की यादें ताज़ा कीं. उन लोगों के बीच केक काटा, जिनकी वजह से आज मेरा वजूद है और उन लोगों के साथ भी, जो अब हमेशा के लिए मेरे अपने बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह हैं कंजूस! 'कंजूसी' पर दी सफाई तो अक्षय कुमार ने ली चुटकी, एक्ट्रेस बोलीं- साबित करके दिखाओ

रश्मिका मंदाना ने परिवार के लिए लिखा पोस्ट

आगे उन्होंने लिखा, अपने उन परिवार वालों से मिली, जो मेरी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे. एक छोटी-सी डिनर पार्टी में उनसे मुलाकात हुई. ये वे लोग हैं, जिन्होंने मेरे जन्म के दिन से लेकर आज तक मुझे अपना आशीर्वाद दिया है. स्कूल की मेरी सहेलियां, जो आज तक मेरी जिंदगी के हर पल का हिस्सा रही हैं और मेरे वे दोस्त, जो अब दोस्तों से ज्यादा मेरे परिवार जैसे बन गए हैं. मुझे लगता है कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है, किसी अच्छे ही कारण से होता है और यही वह कारण है. अब सब कुछ सार्थक लगता है. 

डेढ़ महीने पहले हुई थी रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया है. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म रानाबल्ली है, जो उन्होंने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बाद ऐलान की थी. वहीं रश्मिका की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 है, जिसकी हाल ही में पहली झलक सामने आई है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव कैसे इंसान हैं? भूत बंगला की रिलीज से पहले परेश रावल ने किया खुलासा, बोले- कभी हालात ऐसे हो जाते है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna 30th Birthday, Rashmika Mandanna Birthday, Vijay Deverakonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com