विज्ञापन

राजपाल यादव कैसे इंसान हैं? 9 करोड़ चेक बाउंस मामले के बीच परेश रावल बोले- क्या पढ़े लिखे इंसान है

राजपाल यादव के साथ अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में नजर आने परेश रावल ने कहा-  हर कोई फंस जाता है. 

राजपाल यादव कैसे इंसान हैं? 9 करोड़ चेक बाउंस मामले के बीच परेश रावल बोले- क्या पढ़े लिखे इंसान है
परेश रावल ने बताया राजपाल यादव कैसे इंसान हैं
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में वह जेल में भी रहे. लेकिन अब वह रिहा हो चुके हैं. जबकि उनके केस की सुनवाई चल रही है. हालांकि इस दौरान उन्हें बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला. लेकिन अब राजपाल यादव को परेश रावल ने रिएक्शन दिया है और बताया कि वह किस तरह के इंसान हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला है, जो पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के चलते फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है और अब 16 अप्रैल को फिल्म रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आएंगे. 

परेश रावल ने बताया कैसे इंसान हैं राजपाल यादव

NDTV से खास बातचीत में परेश रावल ने बताया कि राजपाल यादव कैसे इंसान हैं. उन्होंने कहा, राजपाल यादव बहुत ही बेहतरीन इंसान है बहुत ही उम्दा आदमी है हो जाता है. आदमी फंस जाता है लेकिन हम तो जानते हैं. उनको नजदीक से जानते हैं कि इंसान कैसा है. हर कोई फंस जाता है. कभी ना कभी हालात ऐसे हो जाते हैं. लेकिन हालात में से अपने आप को बाहर निकालना अपनी गरिमा की कीमत पर वो सबसे बड़ी अहम बात है. और बंदा बहुत चैंपियन बंदा है. बहुत उम्दा इंसान है. वो तो हम तो प्यार करते हैं उनको और आदर भी करते हैं क्योंकि कहां से कहां आ पहुंचे हैं वो.इस बात का तो आदर होना ही चाहिए. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि धुरंधर के सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना, कहा- वह किसी से बात नहीं करते

राजपाल यादव के साथ शूटिंग का बताया किस्सा

राजपाल यादव के साथ भूत बंगला की शूटिंग के दौरान मजेदार किस्सा बताते हुए परेश रावल ने कहा,मजा ही रहता है उनके साथ में. हंसी खुशी रहती है और क्या पढ़े लिखे इंसान है. एनएसडी से पढ़ कर आए हुए हैं जी तो उनके साथ ड्रामा की बात करो सब्जेक्ट मैटर की बात करो कैरेक्टर की बात करो साहित्य की बात करो तो जो कंपनी जो होती है बड़ी एनरशिंग कंपनी होती है. आपको पता नहीं चलता कि एक डेढ़ घंटा चां कहां चला गया आप राजपाल जी के साथ बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- डैनी डेन्जोंगपा, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा  का सहपाठी, दूरदर्शन की महाभारत से मिली सफलता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Paresh Rawal, Rajpal Yadav What Kind Of Person
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com