'लवरात्रि' फिल्म में आयुष शर्मा
- रिलीज हुआ 'लवरात्रि' के नए गाने का टीजर
- आयुष शर्मा करने जा रहे डांस में धमाल
- बुधवार को आएगा पूरा गाना
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्री' के अगले गाने का टीजर रिलीज किया जा चुका है. 'रंगतारी' नाम का गाना बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है. अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अगले दो दिनों में गाना रिलीज होने की घोषणा की है. "रंगतारी" आयुष शर्मा का पहला सोलो गीत होगा जिसे यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची और शब्बीर अहमद ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है. निर्माताओं ने हाल ही में गाने का टीज़र रिलीज किया है जो धमाकेदार बीट के साथ त्योहार के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट गाना है और गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को रिलीज करने के लिए तैयार है.
Bigg Boss 12: दादी के साथ धूम मचाने को तैयार रॉबिन गुर्जर, कुछ ऐसे जीते हैं देसी लाइफ.. देखें Pics
लवरात्री से पहले गीत 'चोगाड़ा' के बाद 'आंख लड़ जावे' और 'तेरा हुआ' जैसे चार्टबस्टर गाने रिलीज हो चुके है जिसके बाद अब फ़िल्म के आगामी गीत 'रंगतारी' के प्रति हर किसी का उत्साह बढ़ गया है. गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित "लवरात्री" की कहानी आयुष शर्मा और वरिना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी.
"लवरात्री" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसलिए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था. आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है.
ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड, जाह्नवी कपूर ने डेब्यू के लिए जीती ट्रॉफी
"लवरात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है. यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स का अगला वेंचर है. सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rangtaari Song Teaser, Aayush Sharma, Loveratri