विज्ञापन

छावा में अक्षय खन्ना नहीं होते औरंगजेब, रणदीप हुड्डा ने था ठुकराया, वजह बना हिंदू-मुस्लिम विवाद

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में फिल्म छावा को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. अभिनेता ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था.

छावा में अक्षय खन्ना नहीं होते औरंगजेब, रणदीप हुड्डा ने था ठुकराया, वजह बना हिंदू-मुस्लिम विवाद
छावा में अक्षय खन्ना के औरंगजेब रोल को रणदीप हुड्डा ने ठुकराया
नई दिल्ली:

विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था. संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में औरंगजेब का किरदार पहले रणदीप हुड्डा को ऑफर हुआ था. जी हां, हाल ही में रणदीप ने खुद इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि फिल्म का हिस्सा बनने का मौका उनके पास था, लेकिन एक ऐसी वजह थी जिसकी वजह से उन्हें ये बड़ा रोल छोड़ना पड़ा. बाद में यही किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया और खूब तारीफें बटोरीं.

रणदीप को मिला था 'छावा' का ऑफर

रणदीप हुड्डा ने बताया कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें फिल्म 'छावा' में औरंगजेब का रोल ऑफर किया था. फिल्म की कहानी और किरदार काफी दमदार था. उस वक्त फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा थी. ऐसे में हर कोई इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहता था. लेकिन रणदीप ने इस रोल के लिए हामी नहीं भरी.

ये भी पढ़ें- 27 करोड़ का घाटा, फिर भी वरुण धवन ने एक बार नहीं पूछा, प्रोड्यूसर का छलका दर्द

आखिर क्यों करना पड़ा मना

रणदीप ने बताया कि उस समय वो मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक चुके थे. उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म 'सावरकर' की शूटिंग खत्म की थी. उस किरदार के लिए उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था और सिर भी मुंडवा लिया था. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी चल रहा था. ऐसे में वो तुरंत किसी नए और भारी किरदार में खुद को नहीं डालना चाहते थे. इतना ही नहीं, रणदीप ने ये भी कहा कि उस दौरान हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर काफी बहस चल रही थी. वो उस माहौल से दूर रहना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षय खन्ना ने लूट ली वाहवाही

रणदीप के मना करने के बाद फिल्म में औरंगजेब का रोल अक्षय खन्ना को मिला. फिल्म रिलीज होते ही उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई. वहीं विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

अब इस फिल्म में दिखेंगे रणदीप

रणदीप हुड्डा अब जल्द ही फिल्म 'ईथा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी. वहीं उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है. रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं. कपल ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का वो शो, जिसके थे 780 एपिसोड, 90s में सीरियलों पर पड़ा भारी, मां के रेप का बदला लेने निकली थी पत्रकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com