रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और अलिया भट्ट (Alia Bhatt) की केमिस्ट्री का हर कोई दीवाना है. फैंस दोनों के एक साथ होने का इंतजार करते हैं. खबरों की माने तो कैटरीना और विक्की कौशल की तरह रणबीर और आलिया भी जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वहीं हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं एक जगह ऐसी भी आती है जहां आलिया रणबीर पर गुस्सा करती नजर आती हैं.
यूं गुस्साईं एक्ट्रेस
जी हां, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया पहले तो साथ में नजर आते हैं. वहीं जैसे ही दोनों जाते नजर आते हैं तब आलिया का लंहगा फंस जाता है. इतने में रणबीर कपूर अपने पैर से आलिया का लंहगा फेंकते हैं जिसके बाद आलिया भरी भीड़ में गुस्सा करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों
दोनों के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir kapoor) दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं. दोनों के काम की बात करें तो अब वे दोनों साथ में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में उनके साथ बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखाई देगें. इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं वहीं रणबीर कपूर के पास 'एनिमल' और 'शमशेरा' फिल्म भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं