विज्ञापन
This Article is From May 01, 2015

मेरी शादी की डेट का ऐलान मुझे करने दें : रणबीर कपूर

मेरी शादी की डेट का ऐलान मुझे करने दें : रणबीर कपूर
फाइल फोटो
मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर ने मीडिया सहित सभी लोगों से अनुरोध किया है कि उनकी शादी की तारीख़ का अंदाज़ा न लगाएं। जब भी शादी होगी वह खुद ही सबको बता देंगे। रणबीर ने यह कबूल कर लिया कि वह प्यार के बंधन में बंधे हैं।

दरअसल, पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के इश्क के चर्चे हो रहे हैं और गाहे-बगाहे इनके रिश्ते और शादी की बातें सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कई बार रणबीर और कैटरीना की शादी की तारीखों का अंदाज़ा भी मीडिया में लगा लिया जाता है और छाप दिया जाता है। इसीलिए रणबीर थोड़े दुखी भी हैं।

इसी वजह से रणबीर ने सबसे अनुरोध किया है कि शादी की तारीखों का गलत अंदाज़ा न लगाएं, इससे उनकी शादी का मज़ा ख़राब हो जाएगा। रणबीर ने कहा कि शादी छुपाकर करने में क्या फायदा? मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि शादी की तारीख का अंदाज़ा न लगाएं, क्योंकि मैं खुद ही इसकी घोषणा करूंगा। शादी छिपाने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि मैं भी इस जश्न को मनाना चाहता हूं।

रणबीर ने कहा कि मेरी शादी करीब 6 साल पहले ही आनी शुरू हो गई थी। जब मैं इंडस्ट्री में आया था। तभी लोग कहने लगे थे कि मैं शादी कर रहा हूं, वगैरह-वगैरह। मुझे लगता है कि यह एक ख़ास दिन होता है इसलिए इसका ऐलान मुझे करने दें। जहां तक प्यार का सवाल है तो ये सही है कि मैं प्रेम के बंधन में बंधा हूं और इसकी ज़िम्मेदारी महसूस करता हूं, लेकिन शादी का प्लान अभी नहीं है। जब होगा सबको बता दूंगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, रणबीर-कैटरीना की शादी, Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Ranbir-Katrina Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com