विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण की मुकेश खन्ना ने भी की आलोचना, बोले- पैसे की बर्बादी

4000 करोड़ की 'रामायण' रिलीज के बाद से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना फिल्म को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए रणबीर कपूर की इस फिल्म की जमकर आलोचना कर चुके हैं.

4000 करोड़ की रामायण की मुकेश खन्ना ने भी की आलोचना, बोले- पैसे की बर्बादी
4000 करोड़ की रामायण की मुकेश खन्ना ने भी की आलोचना, बोले- पैसे की बर्बादी
NDTV

4000 करोड़ की 'रामायण' रिलीज के बाद से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना फिल्म को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए रणबीर कपूर की इस फिल्म की जमकर आलोचना कर चुके हैं. मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक बार फिर से 'रामायण' पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि फिल्म भले ही बहुत महंगी और भव्य बनाई गई हो, लेकिन अगर मूल कहानी की सच्चाई और भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ हो तो बजट का कोई मतलब नहीं रहता.

रामायण कोई आम कहानी नहीं

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर ने कहा था कि पिछले 100 साल में ऐसी फिल्म नहीं बनी. मुकेश खन्ना ने कहा, 'शायद फिल्म वाकई अच्छी हो, लेकिन मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि आपने हजार करोड़ कमा लिए. असली सवाल यह है कि क्या आपने सच्चाई छिपाई है या झूठ मिलाया. यह कोई आम कहानी नहीं है. यह रामायण की कथा है.'

उन्होंने आगे कहा कि रामायण और महाभारत हमारी दो मूल कथाएं हैं. इनसे जुड़ने वाले हर व्यक्ति पर बड़ी जिम्मेदारी होती है. कोई भी व्यक्ति इन कहानियों को अपनी मर्जी से बदल नहीं सकता. मुकेश खन्ना का मानना है कि रामायण की कहानी खुद में इतनी मजबूत और रोचक है कि उसे आज के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हजारों करोड़ खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

पैसों की बर्बादी

उन्होंने साफ कहा, 'अगर चार हजार करोड़ खर्च करने के बाद कहानी खुद पीछे छूट जाए तो मैं इसे पैसे की बर्बादी मानूंगा. भव्यता के चक्कर में फिल्म की असली भावना और भाव खो दिए गए हैं.'

मुकेश खन्ना लंबे समय से टीवी और फिल्मों में काम कर रहे हैं. वह रामायण और महाभारत जैसे विषयों पर हमेशा गंभीरता से बोलते रहे हैं. उनका यह बयान फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद आया है. फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि इसमें कितनी भव्यता दिखाई गई है और मूल कथा कितनी सुरक्षित रखी गई है. मुकेश खन्ना का कहना है कि बजट और तमाशा कितना भी बड़ा हो, अगर कहानी की आत्मा नहीं बची तो फिल्म अधूरी रह जाती है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि रामायण जैसी कथा को सिर्फ शान-शौकत दिखाने का माध्यम नहीं बनाना चाहिए. इसमें भाव, संदेश और मूल सत्य को बचाए रखना सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें | रामायण का ये एक्टर था रणबीर कपूर का स्कूल में जूनियर, पापा ने निभाया था नीतू सिंह के भाई का रोल, संयोग कर देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Ramayana Cast, Ramayana Film, Mukesh Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com