विज्ञापन

रामायण पार्ट 2 को लेकर बड़ा अपडेट, पहली फिल्म से बड़ा होगा अगला भाग, सिनेमेटोग्राफर ने बताया- 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी 

रामायण पार्ट 2 दीवाली 2028 में रिलीज होगी, जिसका ऐलान रामायण पार्ट 1 की रिलीज के साथ मेकर्स ने कर दिया था. वहीं इसमें सनी देओल का हनुमान का अहम किरदार देखने को मिलेगा. 

रामायण पार्ट 2 को लेकर बड़ा अपडेट, पहली फिल्म से बड़ा होगा अगला भाग, सिनेमेटोग्राफर ने बताया- 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी 
रामायण पार्ट 2 की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है
Google

रामायण पार्ट 2 का बड़ा हिस्सा कम्पलीट हो चुका है. सिनेमेटोग्राफर पंकज कुमार ने खुलासा किया है. हॉलीवुड रिपोर्ट इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंकज कुमार,  जिन्होंने महेश लिमये के साथ मिलकर इस फिल्म की शूटिंग की है. उन्होंने बताया कि सीक्वल का लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट के पैमाने के बारे में भी बात की और बताया कि इसमें अभी भी काफी विज़ुअल इफेक्ट्स और मोशन कैप्चर का काम बाकी है. फिल्म में कंप्यूटर से बनाए गए कई किरदार नजर आएंगे, जिनमें हनुमान और वानर सेना भी शामिल हैं.

पंकज कुमार ने कहा, "हमने पार्ट 2 का लगभग 60 परसेंट शूट कर लिया है. बहुत सारा VFX का काम, बहुत सारा मोशन कैप्चर का काम बाकी है क्योंकि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से ज्यादा ग्रैंड होने वाला है. इसमें बहुत सारे CG कैरेक्टर हैं, जैसे हनुमान और पूरी वानर सेना. बहुत सारी डिटेल्स पर काम करने की जरूरत है."

सनी देओल की दिखी थी आखिर में झलक

रामायण पार्ट 1 की एंडिंग में हनुमान की झलक देखने को मिली थी, जिसे सनी देओल निभाते हुए नजर आने वाले हैं. हालांकि मेकर्स ने उनके लुक को रिवील नहीं किया. जबकि पार्ट 2 में इसकी झलक देखने को मिलेगा, जो दीवाली 2028 में रिलीज होगा. हालांकि पहले यह दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन रामायण पार्ट 1 की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट दीवाली 2028 में कंफर्म कर दी है. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के लिए बना था 29 साल पुराना वो गाना, सुदेश भोसले ने की बिग बी की नकल , जॉनी लीवर का ने किया हिट

रामायण के बारे में 

रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. रामायण पार्ट 2 की कहानी राम और लक्ष्मण किष्किंधा की यात्रा की ओर बढ़ती है. जहां वह हनुमान व सुग्रीव से मिलते हैं. इसमें बाली वध भी शामिल होगा और दिखाया जाएगा कि सुग्रीव, लंका में सीता को खोजने में राम की किस तरह से मदद करते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम, साई पल्लवी को माता सीता, यश का रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. जबकि पार्ट 2 में सनी देओल हनुमान के रोल में एड होगे. 

ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया का छठ गीत बुलाए छठी मां रिलीज, श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज में जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Part 2, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com