रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर के दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. मेकर्स ने इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर बनाया है कि इसके ट्रेलर रिलीज से लेकर के पोस्टर आने तक हर कोई नितेश तिवारी की फिल्म की चर्चा ही कर रहा है. मेकर्स भी अपने दर्शकों का ध्यान रखते हुए फिल्म से जुड़े अपडेट समय-समय पर शेयर करते रहते हैं. अब फिल्म के मेकर्स ने एक्स (X) पर एक नया बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर फिल्म को पर्दे पर उतारने की मेहनत और इसके पीछे की सोच की झलक देखने को मिल रही है. एक्स पर शेयर ये वीडियो सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग की झलक नहीं है, बल्कि उस बड़े विजन की कहानी को भी दिखाता है, जिसकी मदद से इतने बड़े भारतीय महाकाव्य रामायण को फिल्मी अनुभव में बदलने की कोशिश की जा रही है.
10 हजार से ज्यादा लोग जुड़े, जानिए क्या है विजन
रामायण एक बहुत बड़ा महाकाव्य है, जिसमें किरदारों की गहराई, भावनाएं और भव्यता सब कुछ देखने को मिलता है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. इसकी कहानी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को भी खुद से जोड़ सकती है. नमित के मुताबिक, जब इस महाकाव्य को फिल्म बनाने का मौका मिला, तो उन्हें लगा कि यह प्रोजेक्ट जरूर बनना चाहिए. नमित ने ये भी बताया कि फिल्म के पैमाने के बारे में बताते हुए कहा कि दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा लोग इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. मुझे कभी शक नहीं था कि हम इसे उस स्तर पर नहीं बना पाएंगे, जैसा हमने सोचा था.

Photo Credit: X/@Ramayana_Intl
मेकर्स ने बताया कि जब रामायण बनाने का मौका उनके सामने आया, तो उन्हें लगा कि ये एक ऐसी फिल्म है जिसे उन्हें जरूर बनाना चाहिए. क्योंकि कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे अपने आप हो जाती हैं.
A LIFE SIZED EPIC. Sit down with Namit Malhotra, Nitesh Tiwari, and Ranbir Kapoor as they discuss bringing RAMAYANA: RISE OF A LEGEND to the big screen. Exclusively in theatres, IMAX and Premium Large Formats worldwide November 5. Tickets on Sale now. https://t.co/ublYUylWsB
— Ramayana: Rise of a Legend (@Ramayana_Intl) October 16, 2026
गैराज से शुरू हुआ सफर, अब रामायण को भव्य बनाने की तैयारी
नमित मल्होत्रा ने बताया कि, मैंने करीब तीन दशक पहले एक छोटे से गैराज से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी और आगे चलकर हमने 8 अकादमी अवॉर्ड्स जीते. आज हमारे पास बेहतरीन फिल्ममेकिंग टैलेंट, एक्टिंग टैलेंट और प्रोडक्शन की शानदार क्षमता है. जब मुझे रामायण का विजन दिखाया गया तो मैं देखकर हैरान रह गया. मुझे ऐसा लगा कि मैंने जिंदगी में अब तक जो कुछ भी किया है, वह शायद इसी दिन के लिए था, ताकि रामायण को सही और भव्य तरीके से पर्दे पर उतारा जा सके.
यह भी पढ़ें | रामायणम् के विश्वामित्र ने बताया फिल्म के सेट का माहौल, गलती होने पर क्या करते थे नितेश तिवारी

Photo Credit: X/@Ramayana_Intl
रणबीर ने की मेकर्स की तारीफ, डायरेक्टर ने बताई कहानी की ताकत
वीडियो में रणबीर कपूर भी फिल्म को बनाते समय अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हैं. वो कहते हैं कि नमित मल्होत्रा ने जिस तरह की कास्ट और क्रू को एक साथ जोड़ा है और क्रिएटिव लोगों को काम करने का मौका दिया है, वह फिल्म इंडस्ट्री में कम देखने को मिलता है. वहीं, डायरेक्टर नितेश तिवारी का मानना है कि रामायण की कहानी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोगों से जुड़ सकती है. इसमें पिता-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत कहानी है, मुश्किल हालात से लड़ने की कहानी है और एक बेहद साहसी प्रेम कहानी भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं