रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् की रिलीज को कुछ ही समय बचा है. ऐसे में फिल्म को लेकर के आए दिन कुछ न कुछ अपडेट आती रहती है. इस फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. वहीं भारत के बाहर ये फिल्म एक दिन पहले रिलीज होगी. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर के एक और नया अपडेट सामने आया है. जिसके मुताबिक रामायण का इंग्लिश वर्जन, हिंदी फिल्म से 30 मिनट छोटी होगी.
अंग्रेजी भाषा में छोटी रामायणम्
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर के मेकर्स का विजन बहुत पहले से ही क्लियर है कि वो इसे ग्लोबली लेवल पर हिट करने का प्लान बना रहे हैं. अब मेकर्स ने इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में रिलीज होने वाली फिल्म को 30 मिनट छोटा कर दिया है. फिल्म से गानों और कुछ सींस को हटा दिया जाएगा.
क्या है वजह
फिल्म से गानों और कुछ सींस को हटाने की वजह है ताकि इसे विदेशी ऑडियंस ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सके. मेकर्स का ऐसा मानना है कि विदेशी लोग 3 घंटे से बड़ी फिल्मों को शायद उतने मजे से न देख पाएं. जबकि भारतीय ऑडियंस बड़ी फिल्में देखने के आदी होते हैं. जिसके चलते फिल्म के प्रोड्यूसर ने ये फैसला लिया है.
इस देश में पहले रिलीज हो जाएगी फिल्म
फिल्म रामायणम् की रिलीज का इंतजार दर्शक बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर 2006 को रिलीज करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. लेकिन विदेश में इस फिल्म को एक दिन पहले रिलीज कर दिया जाएगा. इस बात की जानकारी सोनी पिक्चर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर किया गया है. जिसमें उन्होंने उस देश का नाम बताया जहां पर फिल्म को 5 नवंबर को रिलीज कर दिया जाएगा. मतलब कि जो लोग आस्ट्रेलिया में रहते हैं वो इस फिल्म को एक दिन पहले ही देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं