विज्ञापन

रामायणम् के ‘जय जय राम’ को गाते हुए भगवान राम की भक्ति में खोए थे अरिजीत सिंह, 2 मिनट 8 सेकेंड के गाने में लिए 200 टेक

रामायणम् के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना "जय जय राम" को रिलीज़ कर फिल्म के संगीतमय सफर को शुरू कर दिया.

रामायणम् के ‘जय जय राम’ को गाते हुए भगवान राम की भक्ति में खोए थे अरिजीत सिंह, 2 मिनट 8 सेकेंड के गाने में लिए 200 टेक
रामायणम् के ‘जय जय राम’ को गाते हुए भगवान राम की भक्ति में खोए थे अरिजीत सिंह
NDTV

रामायणम् के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना "जय जय राम" को रिलीज़ कर फिल्म के संगीतमय सफर को शुरू कर दिया. इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि डॉ. कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखें हैं और ए.आर. रहमान ने इसे कंपोज किया है. रहमान का यह भक्ति से भरा ट्रैक भगवान राम का जश्न मनाने के साथ देश के तीन जाने माने म्यूजिकल आवाजों को एक साथ लाता है. ऐसे में, इस गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है, जिससे यह समझ आता है कि अरिजीत गाने की भावनाओं और भक्ति से किस कदर गहराई से जुड़े हुए थे.

राम की भक्ति में डूबे अरिजीत सिंह

एक इंडिपेंडेंट सोर्स के मुताबिक, "अरिजीत सिंह "जय जय राम" गाने की रिकॉर्डिंग के समय इसमें इस कदर डूब गए थे कि उन्हें रिकॉर्ड करते समय कुल 200 से ज्यादा बार टेक लेने पड़े. सोर्स ने यह किस्सा साझा करते हुए बताया, "उन्होंने गाने के हर एक टेक के समय उसके भाव को महसूस किया और उस भावना में वे इतने खो गए कि वह उससे बहार निकलना नहीं चाह रहे थे. आखिर में, उन्होंने गाने में खुद को डुबाते हुए तकनीकी बारीकियों के बारे में सोचना छोड़ दिया."

मेकर्स ने इस गाने को रामायणम् के ट्रेलर को दुनिया भर से मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद रिलीज किया है. फिल्म के ट्रेलर को सभी प्लेटफॉर्म के जरिये 1 बिलियन से ज्यादा डिजिटल व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि इस महाकाव्य से जुड़ी हर नई अपडेट को जानने के लिए देश से लेकर दुनिया भर के दर्शक बेहद उत्साहित हैं.

रामायणम् के बारे में

रामायणम् जो दुनिया की सबसे महान कहानी है, उसे आकार देने के लिए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बड़े स्केल पर इसे बनाने के अलावा इसमें इसकी भावनाओं को बनाए रखते हुए दमदार कास्ट को शामिल किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी सीता बनीं हैं, जबकि यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

‘रामायणम्' को नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी. ‘रामायणम्' का पार्ट वन इस दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें; बिजनेस में भी हिट हुईं कैटरीना कैफ, 2019 में शुरू किया ब्यूटी ब्रांड, अब कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Song, Jai Jai Ram, Jai Jai Ram Song, Arijit Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com