विज्ञापन

कमाई में आई गिरावट तो घटाए टिकट के दाम, 'रामायण' अब इतनी सस्ती मिल रही है टिकट

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है.

कमाई में आई गिरावट तो घटाए टिकट के दाम, 'रामायण' अब इतनी सस्ती मिल रही है टिकट
कमाई में आई गिरावट तो घटाए टिकट के दाम, 'रामायण' अब इतनी सस्ती मिल रही है टिकट
NDTV

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इस बीच फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. गुरु पर्व के मौके पर मेकर्स ने टिकट की कीमत घटाकर सिर्फ 99 रुपये कर दी है. पहले जिन सिनेमाघरों में फिल्म की 2D टिकट 300 से 400 रुपये तक में मिल रही थी, वहां अब दर्शक कम कीमत में फिल्म देखने का मौका पा रहे हैं.

गुरु पर्व पर 99 रुपये में देखें रामायण

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खास ऑफर की जानकारी दी. पोस्ट में दर्शकों से मंगलवार को बड़े पर्दे पर 'रामायण' देखने की अपील की गई. इसके साथ ही सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं. इस ऑफर के बाद कई सिनेमाघरों में 2D शो की टिकट 99 रुपये से शुरू हो गई हैं.

मेकर्स का यह कदम उन दर्शकों के लिए अच्छी खबर है, जो अब तक महंगी टिकटों की वजह से फिल्म देखने नहीं जा पाए थे. हालांकि, 3D, IMAX और प्रीमियम सीटों की कीमत अलग हो सकती है.

सोमवार को सबसे कम हुई फिल्म की कमाई

'रामायण' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने रोजाना शानदार कमाई की. दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन तीसरे हफ्ते में दर्शकों की संख्या कम होने लगी.

23 नवंबर यानी सोमवार को फिल्म ने करीब 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म की रिलीज के बाद सबसे कम एक दिन की कमाई बताई जा रही है. ऐसे में टिकटों की कीमत कम करने का फैसला दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की कोशिश माना जा रहा है.

1700 करोड़ के पार पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई

कमाई में गिरावट के बावजूद 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है. 19 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 955.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1704.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब फिल्म की नजर भारत में 1000 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन पर है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. यह दो हिस्सों में बनने वाली फिल्म का पहला भाग है. अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें | Ramayana Box Office Collection Day 19: 19 वें दिन 64% गिरी रामायण की कमाई, फिर भी 1000 करोड़ क्लब से कुछ दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Ticket Price, Ramayana Ticket Rates, Ramayana Ticket Booking, Ramayana Ticket Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com