विज्ञापन

39 साल पुराना भोजपुरी गाना, 'रामायण की सीता' ने बालम के लिए गाया था दर्द भरा नगमा, अल्का याग्निक की आवाज में अमर, YouTube पर करोड़ों में व्यूज

आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बता रहे हैं. इसे अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया है. यह गाना 39 साल पुराना है. यह गाना रामायण (Ramayana) की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhaliya) पर फिल्माया गया है.  

39 साल पुराना भोजपुरी गाना, 'रामायण की सीता' ने बालम के लिए गाया था दर्द भरा नगमा, अल्का याग्निक की आवाज में अमर, YouTube पर करोड़ों में व्यूज
39 साल पुराने भोजपुरी गाना में सीता ने बालम को बताया था जुदाई का दर्द
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा गानों के लिए भी जाना जाता है. मेकर्स फिल्मों में मौके के मुताबिक गाने फिल्माते हैं. कई बार लोकगीतों को भी फिल्मों में फिल्माया जाता है. इनमें भोजपुरी का अलग ही क्रेज है. भोजपुरी सिनेमा की मस्ती फैंस को खूब पंसद आती है. भोजपुरी में बड़े बजट की फिल्में बनती है और अच्छी खासी कमाई भी करती है. यही वजह है कि अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे बड़े स्टार ने भी भोजपुरी सिनेमा में काम किया है. वहीं किशोर कुमार से लेकर अल्का याग्निक जैसे बड़े सिंगर ने भोजपुरी गाने गाए हैं.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन  

आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बता रहे हैं. इसे अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया है. यह गाना 39 साल पुराना है. यह गाना रामायण (Ramayana) की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhaliya) पर फिल्माया गया है.  

कौन सी है वो फिल्म 
वो फिल्म है साल 1987 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'सजनवा बैरी भइले हमार' (Sajanwa Bairi Bhaile Hamaar). इस फिल्म का निर्देशन दिलीप बोस ने किया था. इस फिल्म का गाना 'ए बलमा परदेसी' (Ae Balma Pardesi) ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था. इसे अलका याग्निक और उदित नारायण (Udit Narayan) ने गाया था. इसके लिरिक्स समीर ने लिखे और चित्रगुप्त (Chitragupt) ने संगीत दिया था. गाने पत्नी अपने पति को बता रही है कि वह परदेस यानी उससे दूर जाता है तो उसे कितनी पीड़ा होती है.

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

यूट्यूब पर इस गाने पर मिलियंस में व्यूज हैं. उस दौर में अल्का बॉलीवुड में धूम मचा रही थीं, तब यह बेहद खूबसूरत और शालीन गाना गाकर उन्होंने इतिहास रच दिया था. ऐसे गाने भोजपुरी में कम ही सुनने को मिलते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Yagnik, Alka Yagnik Hit Songs, Alka Yagnik 90s Hits, Alka Yagnik 90s Song, Alka Yagnik 90s Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com