विज्ञापन

35 साल पुराना माधुरी दीक्षित का हिट गाना, जिसने 90s में सुबह- सुबह रेडियो पर मचाया धूम, Alka Yagnik के आवाज में बना कल्ट

हिंदी सिनेमा में फिल्मस्टार्स को लेकर फैंस में जहां दीवानगी देखने को मिलती है, वहीं कई सिंगर भी हैं जिनका दर्जा सुपरस्टार्स से कम नहीं है. उनकी सुरीली आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है.

35 साल पुराना माधुरी दीक्षित का हिट गाना,  जिसने 90s में सुबह- सुबह रेडियो पर मचाया धूम,  Alka Yagnik के आवाज में बना कल्ट
35 साल पुराना माधुरी दीक्षित का हिट गाना
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में फिल्मस्टार्स को लेकर फैंस में जहां दीवानगी देखने को मिलती है, वहीं कई सिंगर भी हैं जिनका दर्जा सुपरस्टार्स से कम नहीं है. उनकी सुरीली आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है. ऐसी ही एक सिंगर है अल्का याग्निक (Alka Yagnik), जो 90 के दशक राज करती थीं. उन्होंने कुमार सानू और उदित नारायण जैसे मेल प्लेबैक सिंगर्स के साथ अपनी आवाज दी. फीमेल प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में उनका नाम टॉप पर आता है.  अल्का याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक गुजराती परिवार में हुआ था.  उनकी मां शुभा याग्निक एक शास्त्रीय संगीत गायिका थीं, जिनसे अल्का ने मात्र 6 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था.  उन्होंने बचपन में ही आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के लिए भजन और गाने गाने शुरू कर दिए थे. उन्होंने पार्श्व गायन करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी.

उन्हें साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के सुपरहिट गाने "एक दो तीन..." से रातों-रात जबरदस्त लोकप्रियता मिली. उन्होंने अपने करियर में 22,000 से अधिक गाने गाए हैं और वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली सिंगर हैं. वहीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए रिकॉर्ड सात फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन   

90 के दशक में अल्का याग्निक की आवाज का जादू चलता था. आज हम उनके एक ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उस दौर में लेडी सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर फिल्माया गया था. 

अल्का याग्निक हिट गाना
अल्का याग्निक ने कई ऐसे गाने गाएं जो दशकों बाद भी लोकप्रिय हैं, लेकिन जिस गाने ने 90 के दशक में अल्का का गाया गाना कल्ट कहलाया. यह गाना है 1991 में आई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन का. साजन के सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन अल्का याग्निक द्वारा गाया गया सॉन्ग- तू शायर है मैं तेरी शायरी... (Tu Shayar Hai Main Teri Shayari) बेहद रोमांटिक गाना है. यह माधुरी पर फिल्माए गए हिट गानों में से एक है. 

35 साल पहले आया अल्का याग्निक का ये गाना  माधुरी दीक्षित के करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ. इस गाने पर माधुरी के डांस ने चार चांद लगा दिए. आज भी साजन (Saajan) का तू शायर है मैं तेरी शायरी... खूब सुना जाता है. यह गाना 90 के दशक में रेडियो पर सुबह-सुबह खूब बजता था. हर घर में यह गाना सुना जाता है. यह गाना  माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था. 

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड

गाने के बारे में 
 तू शायर है मैं तेरी शायरी को जहां अल्का याग्निक ने गाया था. वहीं संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी ने  गाने की धुन तैयार किए थे. गीतकार समीर ने गाने ले लिरिक्स को लिखे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Song, Saajan Songs, Saajan Songs Kumar Sanu, Alka Yagnik Hit Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com