रियलिटी शो लॉक अप 2 अपने पहले ही हफ्ते में लगातार विवादों चलते सुर्खियों में बना हुआ है. 27 जून को शुरू हुए इस शो में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हैं और आए दिन कोई न कोई घटना चर्चा का विषय बन रही है. अब शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर राम कपूर और कंटेस्टेंट वरुण यादव उर्फ लैला नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच नई बहस छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें; 2026 के पहले छह महीने में बॉलीवुड ने दी 3 ब्लॉकबस्टर, पढ़ें 180 दिन का रिपोर्ट कार्ड
कैमरे के सामने हुआ किस, कंटेस्टेंट भी रह गए हैरान
वायरल क्लिप में राम कपूर, वरुण यादव के कंधे पर हाथ रखकर मजाक-मस्ती करते दिखाई देते हैं. इसी दौरान वह पहले वरुण के गाल पर कई बार किस करते हैं और फिर उन्हें कुछ सेकंड तक किस करते नजर आते हैं. इस घटना के दौरान आसपास मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स हंसते दिखाई देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी. इसके तुरंत बाद वरुण यादव उर्फ लैला ने भी मजाकिया अंदाज में राम कपूर पर तंज कसते हुए कहा, "देखा, ये बंदा 40 साल के बाद भी चीट करता है, किस करता है." उनके इस बयान पर भी शो के कंटेस्टेंट्स हंसते नजर आए.
Lock Upp Season 2 (Ep 4):
— ASH (@CA_ashhh) June 30, 2026
• Ram Kapoor (52) forcefully kissed Laila (Varun Yadav, much younger, almost half his age).
• Laila is portrayed as innocent and didn't protest or say anything, but silence ≠ consent.
• Shame on him for misusing his position and age; no right to… pic.twitter.com/iqeT4cbZaO
सोशल मीडिया पर बंटी राय
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिले-जुले रिएक्शंस देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताते हुए सवाल उठाए कि किसी भी तरह के फिजिकल कांटेक्ट में कंसेंट का सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे शो के दौरान हुई हल्की-फुल्की मस्ती का हिस्सा बताया. फिलहाल वीडियो को लेकर ऑनलाइन बहस जारी है.
कौन हैं वरुण यादव उर्फ लैला?
वरुण यादव, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'लैला' के नाम से जाना जाता है, दिल्ली के रहने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एन्थूजियास्ट हैं. उनके कॉमेडी और फ्लर्टिंग स्टाइल वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, जिसके चलते उन्होंने अच्छी-खासी पहचान बनाई है. जबकि राम कपूर भारतीय टेलीविजन के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे फेमस टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं