विज्ञापन

मल्लिका शेरावत का बेली डांस वाला 19 साल पुराना गाना, एआर रहमान ने मिस्त्र सिंगर से गवाया, तुर्की थीम में हुआ शूट, आज भी ट्रेंडिंग

19 साल पुराने गाने में मल्लिका शेरावत ने बेली डांस से जीता था दिल, एआर रहमान का म्यूजिक और मिस्त्र की सिंगर की आवाज ने खास बनाया. 

मल्लिका शेरावत का बेली डांस वाला 19 साल पुराना गाना, एआर रहमान ने मिस्त्र सिंगर से गवाया, तुर्की थीम में हुआ शूट, आज भी ट्रेंडिंग
मल्लिका शेरावत का बेली डांस वाला 19 साल पुराना गाना, आज भी है पॉपुलर
नई दिल्ली:

मल्लिका शेरावत इन दिनों चर्चा में हैं. वह द ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही है, जिसके वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हालांकि जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मल्लिका शेरावत आज भले ही प्राइम वीडियो के शो के लिए सुर्खियों में हैं. लेकिन वह आज भी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उनकी फिल्मों से लेकर गाने आज भी फैंस की जुबां पर रहते हैं. इसी के चलते हम आपको मल्लिका शेरावत के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने बेली डांस से फैंस का दिल जीता था. जबकि एआर रहमान ने इसे लिखा और कंपोज किया था. वहीं मिस्त्र की सिंगर ने इसे आवाज दी और मशहूर कर दिया था. हम बात कर रहे हैं मैया मैया गाने की. 

2007 में आया ता मल्लिका शेरावत का स्पेशल गाना

मैया मैया गाना 2007 में आई फिल्म गुरू का है, जिसमें मल्लिका शेरावत के डांस ने फैंस का दिल जीता. वहीं आज भी यह खूब पॉपुलर है. जबकि इस गाने में अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं. गाने में मल्लिका शेरावत को बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है. खास बात यह है कि एआर रहमान जब मक्का में हज पर गए थे, तब उन्होंने एक शख्स को नदी के किनारे बार-बार ‘मोया, मोया, मोया' कहते सुना. अरबी में ‘मोया' का मतलब होता है पानी. यही शब्द रहमान के दिमाग में बस गया और फिर बाद में उन्होंने गीतकार गुलजार से कहा कि इस एहसास के साथ गाने में पिरोने को कहा. वहीं कनाडा के टोरंटो दौरे के दौरान उन्होंने धुन को फाइनल रूप दिया. 

ये भी पढ़ें- फिर हेरा फेरी से लेकर आवारा पागल दीवाना तक, जॉनी लीवर की कॉमेडी के 27 मिनट के सीन देख छूटी फैंस की हंसी 

मिस्त्र की सिंगर ने एआर रहमान के गाने को बनाया खास 

'मैय्या' फिल्म गुरु के लिए रिकॉर्ड किया गया पहला गाना था, जो  रिलीज के बाद इसकी अलग साउंड और इंटरनेशनल फील ने इसे बाकी बॉलीवुड डांस नंबरों से बिल्कुल अलग पहचान दिलाई. एआर रहमान चाहते थे कि इस गाने की आवाज भी इसकी धुन जितनी अलग हो. इसलिए उन्होंने मिस्र की सिंगर मेरीयम टोलर को चुना और खुद उन्हें गाना गाने की ट्रेनिंग दी. इस ट्रैक में चिन्मयी श्रीपदा और कीर्ति सगाथिया ने भी अपनी आवाज दी. जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे. गाने का वीडियो तुर्की थीम पर शूट किया गया था.

मल्लिका शेरावत के बारे में

मल्लिका शेरावत ने जीना सिर्फ मेरे लिए से 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. वहीं ख्वाहिश और मर्डर फिल्म में उनके बोल्ड सीन की चर्चा हुआ. लेकिन इसने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई. इसके बाद वह वेलकम, डबल धमाल, द मिथ और दशावतारम जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें- Vishwanath And Sons review: 300 करोड़ी फिल्म देने के बाद साउथ के सिंघम की सिनेमाघरों में वापसी, 18 साल बाद इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज देख गदगद हुए सूर्या के फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat, Guru, Ar Rahman, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com