विज्ञापन

19 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र-अमिताभ के लाड़लों ने जमाया रंग, 7 गानों ने मचाया गदर लेकिन सिनेमाघरों में पसरा सन्नाटा

बॉलीवुड मे कई ऐसी फिल्मे बनीं है जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन इनके गानों ने फिल्म को पहचान दिलाइ. साल 2007 में अभिषेक और बॉबी देओल की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसकी कहानी ने नहीं लेकिन गानों ने धमाल मचा दिया.

19 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र-अमिताभ के लाड़लों ने जमाया रंग, 7 गानों ने मचाया गदर लेकिन सिनेमाघरों में पसरा सन्नाटा
फिल्म फ्लॉप लेकिन गानों ने मचाई गदर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में स्टार किड्स का डेब्यू और उनकी फिल्मों से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें होती हैं. खासकर तब जब आपके पेरेंट्स बॉलीवुड के दिग्गज रहे हों. लेकिन कई बार स्टार किड्स और घर में फिल्मी माहौल होने के बावजूद भी बड़े पर्जे पर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं जो उनके पेरेंट्स को मिला होता है. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जिसमें बॉलीवुड के दिग्गजों के बेटे ने काम किया था लेकिन वो फिल्म फ्लॉप निकली, हालांकि फिल्म के गाने सुपरहिट हुए. आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म जिसमें अमिताभ और धर्मेंद्र के बेटों ने मचाया धमाल.

साल 2007 में बड़े पर्दे पर एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल दोनों पहली बार एक साथ नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और लारा दत्ता ने भी अभिनय किया था. फिल्म का नाम था 'झूम बराबर झूम' जिसे शाद अली ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी थी जिसके बाद इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं. फिल्म की कहानी लंदन में दो अन्जान लोगों की मुलाकात और उनके प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त था, लेकिन शानदार गानों और बड़े सितारों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पाई.

अभिषेक-बॉबी के साथ प्रीति और लारा की चौकड़ी

फिल्म 'झूम बराबर झूम' में अभिषेक बच्चन (रिकी ठुकराल), प्रीति जिंटा (अलवीरा खान), बॉबी देओल (सतविंदर सिंह यानी स्टीव) और लारा दत्ता ( अनायदा/लैला) नाम का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन  एक केमियो रोल में नजर आए थे और उनका रोल डांसर-सिंगर के तौर पर था. फिल्म की कहानी की शुरुआत लंदन के वॉटरलू स्टेशन से होती है, जहां ट्रेन के इंतजार में रिकी और अलवीरा एक-दूसरे से मिलते हैं और बातचीत के दौरान अपने-अपने प्यार की कहानियां सुनाने लगते हैं. फिल्म की शूटिंग लंदन और पेरिस जैसे इंटरनेशनल लोकेशंस पर हुई थी. 

फिल्म मे थे 7 गाने, सातों सुपरहिट

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके गाने सुपरहिट हुए. फिल्म 'झूम बराबर झूम' फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय का संगीत और गुलजार के बोलों से सजे इस एल्बम में कुल 7 गाने थे. 

1. पहला गाना झूम, जिसे शंकर महादेवन ने गाया था.
2. दूसरा गाना किस ऑफ लव को विशाल डाडलानी और वसुंधरा दास ने अपनी आवाज से सजाया.
3. तीसरा गाना टिकट टू हॉलीवुड को नीरज श्रीधर और अलीशा चिनॉय ने गाया था. 
4. चौथा गाना जेबीजे को जुबीन गर्म, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल ने गाया था. 
5. बोल न हल्के-हल्के गाने को राहत फतेह अली खान और महालक्ष्मी अय्यर ने गाया था. 
6. झूम बराबर झूम गाना केके, सुखविंदर सिंह, महालक्ष्मी अय्यर और शंकर महादेवन ने गाया था. 
7. इसके अलावा इसमें एक झूम जैम था जो कि इंस्टूमेंटल था.

27 करोड़ का बजट, फिर भी नहीं चली फिल्म

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 जून 2007 को रिलीज हुई थी. इसको लगभग 950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म का बजट 27 करोड़ था.  विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 37.88 करोड़ और ओवरसीज ग्रॉस 13.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 51.08 करोड़ रुपये बताया गया है. 

यानी फिल्म में स्टार पावर थी, अच्छी लोकेशंस, 7 गानें और बेहतरीन स्टार्स लेकिन इसकी कहानी दर्शकों के दिलों में वो जादू नहीं चला पाई. यही वजह रही कि आज 'झूम बराबर झूम' को अक्सर 2000s की उन फिल्मों में याद किया जाता है, जिनका म्यूजिक तो चला, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा जादू नहीं चला पाई.

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर का 50 साल पुराना गाना, चित्रहार का था फेवरेट, लता मंगेशकर की दर्दभरी आवाज ने बनाया कल्ट, थिएटर मे फूट-फूटकर रोए थे लोग

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com