विज्ञापन

33 साल पुराना गाना, गोविंदा ने बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ गेहूं के खेत में किया था रोमांस, अभिजीत की आवाज में कल्ट

San Sanan Sai Sai Song: 90s के गानों का अपना अलग ही चार्म है. खासकर गोविंदा के एनर्जी से भरपूर गाने आज भी फैंस के पसंदीदा हैं. आज हम एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गोविंदा के साथ बाहुबली की शिवगामी देवी नजर आईं थीं.

33 साल पुराना गाना, गोविंदा ने बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ गेहूं के खेत में किया था रोमांस, अभिजीत की आवाज में कल्ट
गोविंदा ने बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ गेहूं के खेत में किया था रोमांस
नई दिल्ली:

San Sanan Sai Sai Song: गोविंदा का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है, उनका जन्म 21 दिसंबर 1963 को हुआ था. उन्होंने 120 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया.  1980 से 90 के बीच  गोविंदा अपनी कॉमेडी और डांस के लिए जाने जाते थे. उन्हें 12 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया और उन्होंने दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए एक फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है. 90s के दौर में वह हिट की गारंटी माने जाते थे. उनपर फिल्माए गए गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. अपने चुलबुले अंदाज और जबरदस्त एनर्जी के साथ उनके गाने खूब हिट होते थे. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गोविंदा के साथ बाहुबली की शिवगामी देवी की जोड़ी बनी थी. गोविंदा के साथ राम्या कृष्णन ने धमाल मचा दिया था. 

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

 यह गाना है 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बनारसी बाबू' का ‘सन सना साए साए'.  गोविंदा और   राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया यह गाना 90s में लोगों की जुबान पर होता था. फिल्म ‘बनारसी बाबू' का यह गाना अपने देसी टच, कैची बीट्स और धमाकेदार कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है. गाने के बोल-‘सन सना साए साए, हो रही थी गांव में, हम दोनों बैठ गए गेंहू के खेत में…' आज भी फैंस का के सिर चढ़ कर बोलता है. दोनों का एनर्जी और मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को बड़ा चार्टबस्टर बना दिया.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

गाने के बारे में 
यह गाना 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘बनारसी बाबू' का है. इसे अभिजीत और पूर्णिमा ने आवाज दी थी. संगीतकार थे  आनंद-मिलिंद. गाने के बोल में गांव- खेतों के बीच देसी टच दिया गया था. यह गाना 90s के गानों की याद दिलाता है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda Song, Govinda Song Controversy, 90s Song, 90s Songs Hits, 90s Songs Hits 90s Romantic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com