विज्ञापन

कुर्ता-पायजामा में लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे 'धुरंधर' के हमजा, 'प्रलय' की शूटिंग के बीच लिया बप्पा का आशीर्वाद

रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए आशीर्वाद लिया.

कुर्ता-पायजामा में लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे 'धुरंधर' के हमजा, 'प्रलय' की शूटिंग के बीच लिया बप्पा का आशीर्वाद
कुर्ता-पायजामा में लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे 'धुरंधर' के हमजा
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए आशीर्वाद लिया. रणवीर के लिए यह साल बेहद खास रहा है. ‘धुरंधर' फ्रेंचाइजी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की. ‘हमजा' के किरदार में रणवीर के अभिनय को खूब पसंद किया गया. फिल्म की सफलता ने उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है.

अब रणवीर अपने करियर के एक नए और रोमांचक दौर की ओर बढ़ रहे हैं. वह जल्द ही ‘प्रलय' में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी है. इस फिल्म में रणवीर न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगे. ‘प्रलय' के साथ रणवीर अपने बैनर मां कसम फिल्म्स के तहत प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यह उनके करियर में एक नई जिम्मेदारी और नया अध्याय होगा.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

रणवीर का लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचना उनकी निजी जिंदगी के लिहाज से भी बेहद खास समय है.रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में उनकी जिंदगी में यह समय कई निजी और प्रोफेशनल खुशियों से भरा हुआ है.

‘धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद ‘प्रलय' की शूटिंग शुरू करना और बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत करना, रणवीर सिंह के करियर में एक नया अध्याय है. नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने से पहले लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेना उनके लिए एक भावुक और खास पल रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh Films, Ranveer Singh News 2026, Ranveer Singh News In Hindi, Ranveer Singh Latest Films, Ranveer Singh Latest Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com